नई दिल्ली, मई 9। जोखिम भरी एसेट्स में तेज बिकवाली से क्रिप्टोकरेंसी पर भी निगेटिव असर पड़ा है। बिटकॉइन, मार्केट कैपिटल और प्रभुत्व के मामले में सबसे बड़ा क्रिप्टो टोकन, सोमवार को 33,400 डॉलर के स्तर से भी नीचे गिर गया। नवंबर 2021 में 67,566 डॉलर के अब तक के शिखर पर पहुंचने के बाद से इसने निवेशकों की आधी से अधिक संपत्ति का सफाया कर दिया है। यानी नवंबर से इसकी कीमत आधी रह गयी और ये लगातार नुकसान करा रही है। मगर अब इसमें मुनाफे की संभावना हो सकती है, क्योंकि यदि ये ऊपर जाए तो काफी फायदा हो सकता है।
क्यों आई गिरावट
जानकारों का मानना है कि सुस्त वैश्विक अर्थव्यवस्था की संभावना, बढ़ती ब्याज दरें, मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं, वैश्विक आर्थिक संकट और जोखिम से बचना वे प्रमुख कारण हैं, जिनके चलते बिटकॉइन की कीमत कमी आई है। ब्याज दर में वृद्धि और वैश्विक स्तर पर संबंधित मुद्रास्फीति के आंकड़ों को देखते हुए बिटकॉइन और बाकी पूरे क्रिप्टो बाजार निवेशक समूह नकारात्मक भावना से प्रभावित हुए हैं।
कितनी रही है मार्केट कैप
बीते 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी एसेट्स में सबसे बड़े टोकन बिटकॉइन की मार्केट कैपिटल 635 अरब डॉलर से अधिक रही है। बीते 24 घंटों में इसकी ट्रेडिंग वॉल्यूम में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों में 37.26 अरब डॉलर से अधिक के बिटकॉइन का लेन-देन हुआ है।
पूरे मार्केट की मार्केट कैपिटल घटी
क्रिप्टो एसेट्स की कुल मार्केट कैपिटल 3.15 ट्रिलियन (लाख करोड़) डॉलर से 50 प्रतिशत से अधिक गिर कर 1.51 ट्रिलियन डॉलर रह गयी है। ये गिरावट 2021 के अंतिम हिस्से के मुकाबले आई है, जब ये मार्केट पूरे जोरों पर था।
बिटकॉइन की मार्केट हिस्सेदारी बढ़ी
हालांकि, कीमत में तेज गिरावट के बावजूद, क्रिप्टो टोकन के बीच बिटकॉइन का वर्चस्व बढ़ गया है। वर्तमान में बिटकॉइन का मार्केट हिस्सेदारी 41.64 प्रतिशत है, जो लगभग 36-38 प्रतिशत उस समय थी, जब ये अपने चरम पर थी। यह संकेत है कि ऑल्टकॉइंस में गिरावट इस क्रिप्टो दिग्गज की तुलना में तेज रही है। कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों से पता चलता है कि साप्ताहिक आधार पर बिटकॉइन में करीब 15 फीसदी की गिरावट आई है।
बढ़ाई गई ब्याज दरें
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि टेक शेयरों में हालिया तबाही के बाद क्रिप्टो टोकन अपनी चमक खो रहे हैं। अमेरिका में टेक इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट साल 2022 में अब तक करीब 25 फीसदी लुढ़क चुका है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन में काफी गिरावट आई है। ऐसा लगता है कि निवेशक और संस्थान कुछ समय के लिए रुके हुए हैं। अनुमान है कि यदि यह गिरावट जारी रहती है, तो बिटकॉइन के 30,000 डॉलर के स्तर पर गिरते हुए भी देखा जा सकता है। बढ़ते व्यापक आर्थिक फैक्टरों के कारण, गिरावट का ट्रेंड अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। पिछले हफ्ते, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और भारत सहित दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने बढ़ती कीमतों से निपटने के प्रयास में ब्याज दरें बढ़ाईं। यूएस फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख उधार दर में आधा प्रतिशत की वृद्धि की, जो 20 से अधिक वर्षों में इसकी सबसे बड़ी दर वृद्धि को दर्शाता है। निवेशक मंदी की आशंका से भी चिंतित हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications