नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से गिरावट झेल रहा बिटक्वाइन आज शाम को अचानक ढेर हो गया। सुबह जहां यह 50,000 डॉलर के ऊपर चाल रहा था, वहीं शाम होते होते यह 48,886.38 डॉलर के रेट पर आ गया है। बीते चौबीस घंटे की बात की जाए तो इसमें करीब 11.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जहां इसके उच्चतम स्तर की बात है तो यह उससे करीब 16,000 (10 लाख रुपये से ज्यादा) डॉलर से ज्यादा टूट चुकी है। माना जा रहा है कि अमेरिका में टैक्स नियमों में बदलाव के चलते बिटक्वाइन में यह गिरावट दर्ज हो रही है।
ये है बिटक्वाइन का ऑलटाइम हाई रेट
बिटक्वाइन ने 13 अप्रैल 2021 को लगाया 64,600 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बनाया था। इस प्रकार इस वक्त बिटक्वाइन अपने लाइफ टाइम हाई से करीब 16,000 डॉलर नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि रुपए में अभी भी 1 बिटक्वाइन की कीमत 36,78000 रुपये है। आज से 12 साल पहले लॉन्च के वक्त 1 बिटकॉइन 6 पैसे में बिकता था।
बिटक्वाइन का रिटर्न
1 हफ्ते में 21 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न
1 महीने में 10 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न
1 साल में 580 प्रतिशत का रिटर्न
3 साल में 450 प्रतिशत का रिटर्न
लांच से आज तक 67 प्रतिशत का रिटर्न
क्या होती है बिटकॉइन
बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी यानी आभासी मुद्रा है। जैसे दुनिया में बाकि करेंसी होती है, वेसे ही बिटक्वाइन है। बिटक्वाइन को हम केवल ऑनलाइन वॉलेट में ही रख सकते हैं। बिटक्वाइन का आविष्कार सातोशी नाकामोतो ने 2009 में किया था। इस प्रकार बिटक्वाइन एक डिसेंट्रालाइज करेंसी है। बिटक्वाइन का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है।
बिटकॉइन कैसे बनाया जा सकता है
पहला तरीका ये है की अगर आपके पास पैसा है तो आप एक बिटक्वाइन सीधे खरीद सकते हैं। दूसरा तरीका है की अगर आप ऑनलाइन किसी को कोई सामान बेच रहे हों और उस खरीदार के पास अगर बिटक्वाइन है, तो उससे आप पैसे के बदले में बिटक्वाइन ले लें। तीसरा तरीका है बिटक्वाइन की माइनिंग करें। इसके लिए हाई स्पीड प्रोसेसर वाले कंप्यूटर की जरूरत पड़ेगी। इस कंप्यूटर का हार्डवेयर भी अच्छा होना चाहिये।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications