नई दिल्ली, जनवरी 5। क्या आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं? अगर हां तो ये खबर आपके काफी काम आ सकती है। दरअसल दुनिया की सबसे पुरानी और मार्केट कैपिटल के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टो बिटकॉइन आगे निवेशकों का और मुनाफा करा सकती है। जी हां एक नयी रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि बिटकॉइन की कीमत भविष्य में काफी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि बिटकॉइन के रेट कहां तक जाने का अनुमान है।
74.5 लाख रु तक जा सकते हैं रेट
ग्लोबल निवेश बैंकिंग, सिक्योरिटीज और निवेश प्रबंधन फर्म गोल्डमैन सैक्स ग्रुप के अनुसार डिजिटल एसेट्स को बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है, जिससे बिटकॉइन सोने से बाजार हिस्सेदारी हथियाना जारी रखेगी। इससे संभावना है कि बिटकॉइन की कीमत 100,000 डॉलर तक जा सकती है। भारतीय मुद्रा में यह रकम मौजूदा रेट पर करीब 74.5 लाख रु हो जाती है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
गोल्डमैन का अनुमान है कि बिटकॉइन की फ्लोट-एडजस्टेड मार्केट कैपिटल 700 अरब डॉलर से थोड़ी कम है। यह सोने और बिटकॉइन की कुल वैल्यू का 20 फीसदी है। निवेश के लिए उपलब्ध सोने की कीमत इस समय 2.6 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है। यदि मूल्य बाजार के स्टोर में बिटकॉइन की हिस्सेदारी अगले पांच वर्षों में 50 फीसदी तक बढ़ जाती है, तो इसकी कीमत 17 फीसदी या 18 फीसदी के चक्रवृद्धि वार्षिक रिटर्न के हिसाब से 100,000 डॉलर से अधिक हो जाएगी।
अभी कितना है रेट
पिछले एक साल में लगभग 60 फीसदी चढ़ने के बाद बिटकॉइन मंगलवार को न्यूयॉर्क में लगभग 46,000 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। बाजार मूल्य के हिसाब से सबसे बड़ी डिजिटल संपत्ति ने नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह 2016 के बाद से 4,700 फीसदी से अधिक बढ़ गयी है।
कहा जाता है डिजिटल गोल्ड
बिटकॉइन को लंबे समय से डिजिटल गोल्ड कहा जाता है। सोने पर लागू होने वाली सभी जरूरी बातें बिटकॉइन पर भी लागू होती हैं। जैसे कि ये कोई ब्याज या लाभांश नहीं देती है और यह अधिक पारंपरिक एसेस्ट के परफॉर्मेंस की नकल नहीं करती है। जानकार यहां तक कहते हैं कि बिटकॉइन, सोने की तरह, फिएट करेंसियों के सिस्टेमैटिक दुरुपयोग से सुरक्षा के रूप में काम करती है।
बिटकॉइन के केवल 20 लाख कॉइन बचे
2010 में बिटकॉइन को ज्यादा समय नहीं हुआ था। तब बिटकॉइन की कीमत 0.10 डॉलर से भी कम हुआ करती थी। उस समय लगभग 10 प्रतिशत बिटकॉइन की ही माइनिंग हुई थी। फिर दिसंबर 2012 में 50 फीसदी बिटकॉइन की माइनिंग हुई। उस समय बिटकॉइन की कीमत 7.50 डॉलर तक आ गयी थी। किसी भी क्रिप्टो के कितने कॉइन सर्कुलेशन में आएंगे, ये पहले से तय होता है। जैसे कि बिटकॉइन के 2.1 करोड़ कॉइन सप्लाई में आने थे। अब दुनिया में भर करीब 1.88 करोड़ बिटकॉइन आ चुके हैं। टेक्निकल भाषा में इसे कहते हैं माइनिंग। यानी 1.88 करोड़ की माइनिंग हो चुकी है। 2.1 करोड़ में से 1.88 करोड़ कॉइन की माइनिंग का मतलब है कि 90 फीसदी बिटकॉइन सर्कुलेशन में हैं। अब केवल 20 लाख कॉइन ही बचे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
