दुनिया के टॉप अमीरों में शुमार और दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने अलग होने का फैसला किया है।
नई दिल्ली, मई 4। दुनिया के टॉप अमीरों में शुमार और दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की है। बता दें कि उन्होंने ट्वीट कर के इस बात की घोषणा की है कि वह 27 साल की शादी को तोड़ रहे हैं।

बिल गेट्स ने पत्नी संग संबंध को खत्म करने का फैसला
इस दौरान इस बात की भी जानकारी दी है कि हमने अपने रिश्ते पर बहुत सोच विचार किया। अंत में हमने इस संबंध को खत्म करने का फैसला लिया। इसके अलावा उन्होंने, अपने बयान में लिखा कि, हमें इसका बहुत कम विश्वास है कि अब हम आगे एक साथ रह सकते हैं। हम दोनों ने अपने रिश्ते पर बहुत सोच विचार किया। अंत में हमने इस संबंध को खत्म करने का फैसला कर लिया। हैं। हम दोनों अलग-अलग अपनी निजता चाहते हैं और जीवन के एक नये चरण की ओर बढ़ना चाहते हैं। बता दें कि बिल और मेलिंडा ने साल 1994 में हवाई में शादी की थी। दोनों की मुलाकात साल 1987 में उस वक्त हुई थी जब मेलिंडा ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया था। काम के सिलसिले में रखे एक डिनर के दौरान ही बिल गेट्स का रिस्ता आगे बढ़ा।
बिल गेट्स और मेलिंडा चला रहे हैं गेट्स फाउंडेशन
उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि बीते 27 सालों में हमने तीन बच्चों की परवरिश की और एक बेहतरीन संस्था बनाई जो दुनियाभर के लोगों को स्वास्थ्य और बेहतर जीवन जीने में सहायता करती है। इस मिशन में हम अपना विश्वास कायम रखेंगे और आगे भी साथ इस फाउंडेशन के लिए काम करते रहेंगे। बता दें कि बिल गेट्स ने 1970 के दशक में जानी-मानी कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। इस कंपनी ने बिल गेट्स को खूब शोहरत और दौलत दी। इसके अलावा बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ये दोनों ही परोपकारी कार्यों में लगी संस्था बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को साल 2000 में लॉन्च किया था और ये दोनों ही इस संस्था के ट्रस्टी हैं। वह फाउंडेशन की रणनीति को लेकर हमेशा काम करती रही हैं। साथ ही फाउंडेशन के तहत शिक्षा से लेकर गरीबी और साफ-सफाई तक में खूब रुचि दिखाती रहीं।
मेलिंडा ने लड़कियों और महिलाओं के लिए आवाज उठाई
मेलिंडा लड़कियों और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती हैं। उन्होंने अमेरिका के बेहतर भविष्य के लिए Pivotal Ventures भी शुरू किया है। अमेरिका के बेहतर भविष्य के लिए 2015 में मेलिंडा ने Pivotal Ventures की भी शुरुआत की थी, जिसका मकसद है तमाम मुद्दों पर लोगों की समझ को बढ़ाना, लोगों की भागीदारी बढ़ाना, लोगों का आपसी सहयोग बढ़ाना और नए तरीकों को बढ़ाना देना, जिनसे लोगों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाया जा सके। इतना ही नहीं, इसके जरिए वह टेक की दुनिया में लिंगभेद को भी दूर करना चाहती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications