नई दिल्ली, जून 30। आज जून का आखिरी दिन है। कल से कई नये बदलाव लागू हो जाएंगे। इनमें से एक बदलाव गाड़ियों की कीमतों से जुड़ा हुआ है। दो कंपनियां अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करने जा रही हैं। इनमें देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प शामिल है। हीरो कल से अपने दोपहिया वाहन महंगे करने जा रही है। इसी तरह टाटा मोटर्स कल से अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ा देगी। आगे जानिए इन कंपनियों की कीमतों में बढ़ोतरी की डिटेल।
हीरो मोटोकॉर्प का प्लान
हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर की रेंज की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। इसके वाहनों की नयी कीमतें 1 जुलाई 2022 से लागू होने जा रही हैं। कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल और बाजार के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। बताया गया है कि यह बढ़ोतरी 3,000 रुपये की रेंज में होगी। यदि आप आज ही इसकी कोई बाइक खरीदते हैं तो कल से होने जा रही बढ़ोतरी से बच सकते हैं।
क्यों कर रही बाइकें महंगी
हीरो मोटोकॉर्प ने कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे जो कारण बताया है उनमें कमोडिटीज की कीमतों में वृद्धि सहित लगातार बढ़ती ओवरऑल कॉस्ट इंफ्लेशन शामिल है और ये इन्हें आंशिक रूप से ऑफसेट करने (इसका थोड़ा प्रभाव ग्राहकों पर डालना) के लिए अपने वाहन महंगे करने जा रही है। बता दें कि हीरो का कारोबारी स्तर काफी बड़ा है, जिसके कारण बाजार में इसका काफी दबदबा है।
तीसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी
ये इस साल में तीसरी बार है जब हीरो अपने वाहन महंगे करने जा रही है। पहली बार इसने जनवरी में ही कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद कंपनी ने अप्रैल में भी अपने दोपहिया वाहन महंगे कर दिए। इस साल दोनों बार कीमतों में बढ़ोतरी 2000 रु पर सीमित थी। इस बार ये अपने वाहनों की कीमतों में 3000 रु तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।
टाटा मोटर्स का प्लान
देश की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 1 जुलाई, 2022 से वृद्धि की घोषणा की। कंपनी कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 1.5-2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। घरेलू वाहन निर्माता ने एक बयान में कहा कि कंपनी उत्पादन के विभिन्न स्तरों पर बढ़ी हुई इनपुट लागत के एक महत्वपूर्ण हिस्से को वहन करने के लिए कई उपाय करती है, मगर ओवरऑल इनपुट लागत में तेज वृद्धि न्यूनतम मूल्य वृद्धि को अनिवार्य बनाती है।
टाटा मोटर्स की सेल
टाटा मोटर्स का कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट, जिसमें लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी), मीडियम कमर्शियल व्हीकल (एमसीवी), हैवी कमर्शियल व्हीकल (एचसीवी) और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट व्हीकल शामिल हैं, मई 2021 में 7,373 यूनिट्स के मुकाबले मई 2022 में 27,553 यूनिट्स बेचने में कामयाब रहे। कंपनी ने मई 2021 में अपनी बाजार हिस्सेदारी 41.88 प्रतिशत से घटकर पिछले महीने 41.35 प्रतिशत होने के बावजूद, मई 2022 में वाणिज्यिक वाहन खुदरा बिक्री के मामले में शीर्ष स्थान बनाए रखा। टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में प्राइमा, इंटरसिटी कोच, टरमैक कोच, वेंचर, ऐस और स्कूल बस जैसी बसें और ट्रक शामिल हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
