Vande Bharat Train: बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहारवासियों को जल्द ही दो नई वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। इनमें से एक ट्रेन पटना से अयोध्या रूट पर चलेगी, जो उत्तर बिहार के अलग-अलग शहरों को श्रीराम की नगरी से जोड़ेगी। दूसरी ट्रेन पटना को सीमांचल क्षेत्र से जोड़ने के लिए शुरू की जाएगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से बिहारवासियों का सफर बेहद आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगा।

कहां-कहां होंगे स्टॉपेज
पटना से अयोध्या के बीच चलने वाली यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार, गोरखपुर, बस्ती और अयोध्या धाम होते हुए अयोध्या कैंट स्टेशन पहुँचेगी। यह ट्रेन 565 किलोमीटर की दूरी लगभग 7 घंटे 45 मिनट में तय करेगी।
पटना-पूर्णिया वंदे भारत एक्सप्रेस
दूसरी वंदे भारत ट्रेन पटना से पूर्णिया होते हुए दानापुर तक चलेगी। यह ट्रेन पूर्णिया से होते हुए मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र स्टेशनों तक जाएगी। इस ट्रेन से सीमांचल क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।
कब शुरू होगी सर्विस?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इन ट्रेनों की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन ट्रेनों की आधिकारिक समय-सारिणी जल्द ही जारी की जाएगी। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जा सकती है।
बिहार में टोटल वंदे भारत ट्रेनें
मौजूदा समय में बिहार राज्य में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की 26 सेवाएं चल रही हैं।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ
रेल मंत्रालय ने अगले महीने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
