बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने प्रचंड सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है, जिसने पूरे राज्य की राजनीति का माहौल बदलकर रख दिया है। बीजेपी और जेडीयू को मिली जबरदस्त सीटों ने यह साबित कर दिया है कि जनता ने विकास के नाम पर गठबंधन पर अपना भरोसा जताया है। अब एक सवाल यह उठता है कि सरकार ने जो अपने चुनावी वादे किए हैं उनपर कितनी तेजी से काम शुरू करती है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया एजेंडा
बिहार के युवाओं की बीच सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा है। हालांकि, इस बार चुनाव के दौरान एनडीए ने रोजगार को अपना अहम मुद्दा बनाया जिसपर कई बाते भी कहीं गई हैं। गठबंधन की तरह से ऐलान किया गया था कि सरकार बनने पर बड़े पैमाने पर नौकरी और रोजगार के अवसर उत्पन्न किए जाएंगे।
योजना के मुताबिक, हर जिले के अंदर आधुनिक स्किल सेंटर खोलने की तैयारी की जाएगी, जिससे युवाओं को नई तकनीक और आधुनिक प्रशिक्षण मिल सके। सरकार का दावा है कि इससे लाखों युवा रोजगार के ऐलिजिबल बनेंगे और बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसके साथ ही, कई बड़े उद्योगों को राज्य में निवेश के लिए तैयार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी पर बड़ा ध्यान
राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर की हालत सुधारना एनडीए की प्राथमिकता में है। नई सरकार ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू करने की बात कही है, जिनमें एक्सप्रेसवे, मेट्रो प्रोजेक्ट और नए एयरपोर्ट शामिल हैं।
सात एक्सप्रेसवे बनाए जाने की योजना है, जिससे बिहार के ज्यादातर बड़े शहर आपस में तेज सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगे। चार शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। वहीं कई जिलों में नई हवाई सर्विसें शुरू होने से व्यापार और यात्रा दोनों में तेजी आएगी।
महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए राहत
नए कार्यकाल में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देने की योजना है। इसके अलावा, ग्रामीण महिलाओं को आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी लागू किए जाएंगे।
गरीब परिवारों को राहत देने के लिए मुफ्त राशन, मुफ्त बिजली और मुफ्त इलाज जैसी सुविधाएं आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। इससे उन परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा, जो रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में संघर्ष कर रहे हैं।
किसानों की आय बढ़ाने पर नई रणनीति
किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कई नई योजनाएं लागू करने की तैयारी है। पंचायत स्तर पर फसलों की खरीद तय करने का प्रयास होगा, ताकि किसानों को उचित दाम मिल सके। इसके साथ ही, फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोलने से किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अब असली परीक्षा शुरू
एनडीए की जीत बड़ी है, लेकिन जिम्मेदारी उससे भी बड़ी। जनता बदलाव चाहती है और उम्मीद कर रही है कि सरकार अपने वादों को जमीन पर उतारेगी। आने वाले समय में यह साफ होगा कि बिहार किस स्पीड से विकास की दिशा में आगे बढ़ता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications