नयी दिल्ली। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत हुई थी। चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बड़े ऐलान किए थे। इनमें एक घोषणा राज्य की छात्राओं से संबंधित थी। नीतीश कुमार ने कहा था कि यदि राज्य में उनकी सरकार एक बार फिर से बनी तो वे ग्रेजुएट होने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रु देंगे। अब उनके इस चुनावी वादे पर काम शुरू हो गया है। बहुत जल्द राज्य में ग्रेजुएशन पास करने वाली छात्राओं को 50-50 हजार रु दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना
ये राशि मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाएगी। योजना के तहत छात्राओं को पैसे दिए जाने का काम शुरू हो चुका है। बिहार के शिक्षा विभाग ने छात्राओं के बैंक खाते में पैसे भेजने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे अब मंजूरी के लिए फाइनेंस डिपार्टमेंट के पास भेजा जाएगा। फिर राज्य कैबिनेट की मुहर लगेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि बढ़ा कर दोगुनी कर दी है।
पहले मिलते थे 25 हजार रु
राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाने वाली राशि को दोगुना कर दिया है। अभी तक ग्रेजुएट होने वाली छात्राओं को 25-25 हजार रु दिए जाते हैं। मगर अब 50-50 हजार रु दिए जाएंगे। इससे सीधे तौर पर 1.5 लाख छात्राओं को फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि सरकार के पास पिछले साल मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत 1.4 लाख आवेदन आए थे। मगर इनमें से 84, 344 छात्राओं को ही पैसा दिया गया। बाकी आवेदकों आवेदन में कुछ न कुछ कमी होने के चलते लाभ नहीं मिल सका। मगर उनमें कमी पूरी हो जाने पर पैसा दिया जाएगा।
सरकार ने किया प्रावधान
अगर कोई छात्रा इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो बता दें कि छात्रा को राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों से ग्रेजुएट होना जरूरी है। सरकार की तरफ से वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इस योजना के तहत 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। वहीं वित्त वर्ष 2020-21 में इसे बढ़ा कर 300 करोड़ रु कर दिया गया है।
सीधे अकाउंट में आएगा पैसा
मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली राशि कैश नहीं बल्कि सीधे बैंक खाते में आएगी। इसलिए छात्रा का बैंक खाता होना जरूरी है। बिहार सरकार की एक और योजना है मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना। ये योजना भी बेटियों के लिए है। इस योजना का मकसद लड़कियों की शिक्षा का स्तर बेहतर बनाना, कन्या भ्रूण हत्या रोकना और बेटियों की जन्म दर बढ़ाना है।
मिलती है 76,100 रु की मदद
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत कुल 51,100 रु की मदद दी जाती है। इसमें 2 हजार रु बेटी के जन्म पर, बेटी के 1 साल के होने और उसका आधार कार्ड तैयार होने के बाद 1-1 हजार रु और फिर 2 वर्ष की आयु ये रकम 2 हजार रु हो जाएगी। 12वीं कक्षा पास करने पर 10,000 रु और ग्रेजुएशन पूरी करने पर 50,000 रु मिलते हैं। ये 50 हजार रु मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत दिए जाते हैं। यानी मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना असल में मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का हिस्सा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications