Ayushman Yojana Benefit: बिहार की सरकार ने एक बेहतरीन और बड़ा फैसला लिया है, जिसका फायदा अब हर राशन कार्ड धारक को मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि बिहार सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के मुताबिक जिस व्यक्ति का भी राशन कार्ड है उसे अब आयुष्मान योजना का फायदा मिलेगा। बिहार की कैबिनेट ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।
इसके तहत हर उसे व्यक्ति का जिसका राशन कार्ड बना हुआ है, उसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हर साल 5,00,000 तक के मुफ्त इलाज करने की सुविधा मिलेगी। बिहार की सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी फायदा मिलेगा। साथ ही किसी भी इमरजेंसी के वक्त लोगों को इलाज करने के लिए पैसे को लेकर उतनी टेंशन भी नहीं होगी।

बिहार सरकार के द्वारा यह कदम स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है। राज्य में ऐसे बहुत से लोग हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर है और अक्सर बीमारी के वक्त अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं, लेकिन बिहार सरकार की इस पहल से ऐसे लोगों को काफी फायदा मिलेगा और उन्हें हर साल 500000 तक का इंश्योरेंस दिया जाएगा जिसे वह अस्पताल में एडमिट होने के बाद कैश करवा सकते हैं।
बिहार सरकार द्वारा कहा गया है कि इस योजना के अंतर्गत कम से कम 2 करोड़ लोगों को कर किया जाना है। फिलहाल बिहार में काम से कम 1.2 करोड़ लोग प्रधानमंत्री की आयुष्मान योजना का लाभ उठा रहे हैं। हालांकि बिहार सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद अब 58 लाख लोग और इस योजना से जुड़ेंगे जो कि इस समय राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत फायदा उठा रहे हैं।
बिहार में बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन के बाद बिहार के 58 लाख लोगों को अब इस योजना का लाभ मिलने वाला है। भारत की केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना को फाइनेंशियल बजट 2018 के दौरान घोषित किया गया था।
योजना के तहत हर वह परिवार जो इसका लाभ उठाने का पात्र है उसे हर साल रुपए तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलता है। ऐसे में अगर आप हॉस्पिटल में एडमिट होते हैं और 500000 रुपए तक का खर्चा आता है तो वह आयुष्मान योजना के तहत कर कर लिया जाता है और आपको 1 रुपए भी देने की जरूरत नहीं पड़ती है।
इस योजना के तहत आपको ऐसे अस्पतालों में मुक्त इलाज मिल सकता है, जो इस योजना से जुड़े हुए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आपका नाम आयुष्मान योजना के तहत इनरोल किया गया है तो हॉस्पिटल में एडमिट होने से लेकर पहले 7 दिन तक सारे टेस्ट, एडमिट होने के दौरान इलाज और खाने का खर्चा वह सब इस योजना के तहत कवर किया जाता है।
इसके अलावा डिस्चार्ज होने के 10 दिन बाद तक की चेकअप व दवाई भी आपको इस योजना के तहत मुफ्त मुहैया करवाई जाती हैं।
इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने के बाद कोरोना, कैंसर, किडनी की दिक्कत, हार्ट प्रॉब्लम और डेंगू के अलावा मलेरिया और डायलिसिस जैसी तमाम बीमारियां होने पर मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
