Cyber Crime: देशभर में आए दिन साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं और इस वजह से सरकार अब जोरदार एक्शन लेने की तैयारी कर चुकी है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार सरकार साइबर फ्रॉड पर रोकथाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लेने वाली है। बिहार राज्य में अब लाखों लोगों के सिम कार्ड को सरकार बंद करने की तैयारी कर चुकी है। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि कहीं आपका सिम कार्ड भी इसमें शामिल नहीं है, तो चलिए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

इतने लोगों के सिम कार्ड को कर दिया जाएगा बंद
साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार और टेलीकॉम कंपनियां साथ मिलकर काम कर रही है। टेलीकॉम मिनिस्ट्री के अनुसार, बिहार में ऐसे लोगों के सिम कार्ड बंद किए जाएंगे, जिनके पास 9 से अधिक सिम कार्ड है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में 27 लाख लोग ऐसे हैं, जिनके पास 9 से अधिक सिम कार्ड हैं। ऐसे में अब बिहार में इन सिम कार्ड की पहचान कर इन्हें बंद कर दिया जाएगा।
क्या आपके पास भी है 9 सिम कार्ड?
अगर आप बिहार से हैं और आपके पास 9 सिम कार्ड हैं तो आपको अपने सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए इसके बारे में टेलीकॉम कंपनियों को जानकारी देनी होगी। इसके लिए आपको टेलीकॉम कंपनियों को बताना होगा कि आप कौन-कौन से नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं।
इसके लिए बिहार के लोगों को 90 दिन की समय दिया गया है। वहीं, इंडिया टीवी के अनुसार, सरकारी कंपनी यानी बीएसएनएल के सिम कार्ड की संख्या करीब 3 लाख रुपये है। निजी और सरकारी सभी कंपनियों को इस कार्रवाई के बारे में बताया गया है अब कंपनियों को इसकी जानकारी अपने सभी कस्टमर्स को देनी होगी, ताकि वह अपने जिन सिम कार्ड को एक्टिव रखना चाहते हैं उसके बारे में जानकारी दे सकें।
देशभर में साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामले
प्रभात खबर ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि सरकारी आंकड़ों में ये बताया गया है कि पिछले चार सालों में देश में साइबर ठगी के मामले में 900 प्रतिशत की बढ़त हुई है और नेशनल साइबर रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म (एनसीआरपी) द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, जालसाजों ने बीते चार वर्षों में लोगों से 33,165 करोड़ रुपये ऐठे हैं। साल 2024 में अकेले 22,812 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। इतना ही नहीं, वित्त वर्ष 2024 में 13.42 लाख UPI पेमेंट से जुड़े ठगी के मामले सामने आये हैं और वहीं, 2023 में ऐसे मामलों की संख्या 7.25 लाख थी।
इन शहरों में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम
प्रभात खबर ने अपनी रिपोर्ट में ये भी बताया है कि किन शहरो में सबसे साइबर क्राइम देखने को मिले हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बीते कुछ समय में कई टियर 2 और टियर 3 शहर साइबर अपराध हॉटस्पॉट के रूप में सबसे अधिक देखे गए हैं। इनमें झारखंड का देवघर, राजस्थान का जयपुर और जोधपुर, उत्तर प्रदेश का मथुरा और गौतमबुद्ध नगर, हरियाणा का नूह, गुजरात का सूरत, पश्चिम बंगाल का कोलकाता, बिहार का नालंदा और नवादा, कर्नाटक का शहरी बेंगलुरु और केरल का कोझिकोड भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications