Bihar Governement Scheme: बिहार सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत, परीक्षा की तैयारी के लिए भी वित्तीय सहायता दी जाती है।

जो छात्राएं यूपीएससी (UPSC) और बीपीएससी (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए सरकार की ओर से 1 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना का फोकस
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसके साथ ही, यह योजना शिक्षा और प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करती है, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और लैंगिक भेदभाव को रोकने में भी मदद करती है।
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की विशेषताएं
इस योजना के तहत यूपीएससी और बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बिहार की महिला उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यूपीएससी की परीक्षा पास करने पर 1 लाख रुपये और बीपीएससी की परीक्षा पास करने पर 50,000 रुपये मिलते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और चाइल्ड केयर सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा, महिलाओं के लिए हेल्पलाइन, शॉर्ट स्टे होम, डिफेंस होम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं ताकि संकट के समय उन्हें तत्काल मदद मिल सके। मानसिक, कानूनी और सामाजिक सहायता की व्यवस्था भी की गई है। स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण और सहयोग के साथ-साथ लोन और सब्सिडी का भी प्रावधान है।
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के लिए पात्रता
बिहार की सभी लड़कियां और महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदक को बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए। इस योजना के लिए शैक्षणिक योग्यता और मानदंड अलग-अलग हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, यूपीएससी योजना के लिए प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
बिहार के समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए, आवेदक को पहले पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए नाम, आधार नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। यूजर आईडी और पासवर्ड बन जाने के बाद लॉग इन करें और मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें।
आवेदन फॉर्म प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर जमा किए जाएंगे। प्रखंड विकास अधिकारी द्वारा फॉर्म की जांच की जाएगी। वन स्टॉप सेंटर पर जाकर भी इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है।
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के लिए आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिनमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, शिक्षा से संबंधित प्रमाणपत्र और मोबाइल नंबर शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
