Bihar Engineer Success Story: हर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का सपना होता है कि उसे गूगल, अमेजॉन, या अन्य किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब मिले। बिहार के इंजीनियर को हाल ही में गूगल से नौकरी का ऑफर मिला है। ये ऑफर सिर्फ 1 या 2 लाख रुपये का नहीं है बल्कि 2 करोड़ रुपये का है। इससे पहले उन्हें अमेजॉन से भी जॉब ऑफर मिल चुका था। आइए आपको इनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में बताते हैं।

बिहार के इस इंजीनियर ने यहां से पूरी की है पढ़ाई
जिस बिहार के इंजीनियर को गूगल से जॉब ऑफर मिला है। वह जुमई जिले के झाझा निवासी अभिषेक कुमार हैं। अभिषेक ने जमुई जिले के झाझा हाई स्कूल से 10वीं की पढ़ाई की थी और इसके बाद पटना से इंटरमीडिएट और फिर एनआईटी पटना से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था।
वहीं, साल 2022 में अमेजन में नौकरी लगी और उन्होंने जर्मनी के बर्लिन शहर में काम जॉब की थी। अभिषेक के पिता जुमाई सिविल कोर्ट में वकील हैं और उनकी माता हाउसवाइव हैं। वर्तमान में अभिषेक अपने परिवार के साथ रहते हैं। अभिषेक अब गूगल में जॉब करने के लिए लंदन जाएंगे।
Amazon से मिला है 1 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज
अभिषेक का सेलेक्शन गूगल से पहले Amazon में भी हो चुका है। उन्हें साल 2022 में अमेजॉन की तरफ से 1.08 करोड़ रुपये सालाना पैकेज का जॉब ऑफर मिला था। उन्होंने साल 2023 के मार्च महीने तक काम किया था और इसके बाद उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी थी। फिर मैक्सिकन बेस कंपनी में उन्होंने काम किया और वहां उन्होंने अपनी गूगल में जॉब के लिए तैयारी की थी।
अभिषेक ने बताया 'हर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का होता है ये सपना'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक कुमार ने कहा कि हर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का यह सपना होता है कि वह गूगल के लिए काम कर सके और सपने के पीछे हर इंजीनियर अपनी मेहनत करता है। उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी और गूगल में नौकरी के लिए आवेदन किया था। गूगल में नौकरी के लिए अभिषेक को 5 टेस्ट लेवल में इंटरव्यू देना पड़ा और सभी इंटरव्यू में सफल होने के बाद, उन्हें गूगल से 2 करोड़ रुपये के पैकेज पर नौकरी का ऑफर मिला है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक ने अपने इंटर्व्यू में बताया, 'उनकी नज़रें शुरू से Google पर थीं। Google के बेहद मुश्किल इंटरव्यू की तैयारी करते हुए अपनी नौकरी को संतुलित करना भी आसान नहीं था। वह अक्सर खुद को दिन में 8-9 घंटे काम करते थे और हर खाली पल का इस्तेमाल अपनी कोडिंग स्किल्स को बेहतर बनाने और इंटरव्यू की तैयारी करने में करता था।'
अभिषेक ने ये भी कहा, 'काम और इंटरव्यू की तैयारी को एक साथ संभालना मुश्किल था। लेकिन इंटरव्यू के लिए एक ठोस स्ट्रैटजी बनाना और उस पर टिके रहना, सब कुछ बदल गया। उनकी लगन और दृढ़ता ने उन्हें सफलता दिलाई और वे Google की इंटरव्यू प्रक्रिया में सफल रहे।
उन्होंने बताया कि वे अब तक कितनी दूर आ चुके हैं और ये भी कहा कि भले ही मैं ऐसे गांव से आता हूं जहां मेरा घर मिट्टी का बना हुआ था, लेकिन अब मैं एक नया घर बना सकता हूं। उनके परिवार को अपनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिसमें उनकी मां की स्वास्थ्य समस्याएं भी शामिल थीं, जो उनकी सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा शक्ति बन गई।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
