Bihar Assembly Election 2025: ये हैं 5 सबसे अमीर प्रत्याशी, जानें किस उम्मीदवार के पास है सबसे कम संपत्ति

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में होने वाली वोटिंग के लिए आज गुरुवार (6 नवंबर) को पहले चरण का मतदान हो रहा है। पहले चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि 122 सीटों पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होंगे। इसके बाद 14 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी।

Bihar Assembly Elections 2025

कुल मिलाकर, 243 सीटों के लिए 2,600 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस चुनाव के कितने प्रत्याशाी करोड़पति हैं और उनकी कितनी संपत्ति है? तो चलिए पांच सबसे कम और सबसे अधिक संपत्ति वाले प्रत्याशियों के बारे में जानते हैं..

दरअसल, चुनाव आयोग के सामने प्रत्याशियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 2600 उम्मीदवारों में से 1,081 (42%) करोड़पति हैं जबकि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, 3,722 उम्मीदवारों में से 1,231 (33%) करोड़पति थे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार की औसत संपत्ति 3.35 करोड़ रुपये है। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, 3,722 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.72 करोड़ रुपये थी।

बिहार चुनाव 2025 में कौन हैं 5 सबसे अमीर उम्मीदवार?

  • चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, पश्चिम चंपारण ज़िले के लौरिया से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवार रण कौशल प्रताप सिंह उर्फ़ गुड्डू सिंह बिहार चुनाव मैदान में उतरे सभी उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं। पेशे से बिल्डर गुड्डू सिंह ने हलफनामे में अपनी 373 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
  • गया सीट से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार नीतीश कुमार बिहार चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार में से एक हैं। कुमार ने अपने हलफनामे में लगभग 250 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है।
  • मुंगेर सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के कुमार प्रणय भी सबसे अमीर प्रत्याशियों की लिस्ट में हैं। उन्हें अपने हलफनामे में 170 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है।
  • सीवान की महाराजगंज सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राज किशोर गुप्ता ने 137 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है।
  • मोकामा सीट से चुनाव लड़ रहे जेडीयू के कद्दावर नेता अनंत कुमार सिंह की कुल संपत्ति ने 100 करोड़ रुपये की अपनी संपत्ति घोषित की है।

बिहार चुनाव 2025 में कौन हैं 5 सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार?

  • पीरपैंती (सु) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बसपा के एक उम्मीदवार, सुनील कुमार चौधरी ने शून्य संपत्ति घोषित की है।
  • एसयूसीआई(सी) पार्टी के मोजाहिद आलम सबसे गरीब उम्मीदवारों में से हैं, जिनकी घोषित कुल संपत्ति मात्र 1,000 रुपये है।
  • गया जिले की वजीरगंज सीट से मूलनिवासी समाज पार्टी के उम्मीदवार सुरेश राजवंशी भी सबसे गरीब उम्मीदवारों में हैं। राजवंशी ने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 1,100 रुपये घोषित की है।
  • पटना के बाढ़ से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के उम्मीदवार शत्रुधन वर्मा ने 1,000 की कुल संपत्ति घोषित की है।
  • चुनावी हलफनामें के अनुसार, मुजफ्फरपुर के मीनापुर से उम्मीदवार एसयूसीआई (सी) के शिव कुमार यादव की कुल संपत्ति 2,023 रुपये है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+