Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए गुरुवार (6 नवंबर) को पहले चरण का मतदान हो रहा है। दो चरणों में होने वाले मतदान के पहले चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि 122 सीटों पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होंगे। इसके बाद 14 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी।

पहले चरण के मतदान में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, आरजेडी प्रत्याशी और भोजपुरी एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव, बीजेपी प्रत्याशी मैथली ठाकुर, तेज प्रताप यादव समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसाल EVM में कैद होगा। तो चलिए मतदान प्रक्रिया के बीच जानते हैं कि किन सीटों पर कौन-कौन से दिग्गजों की किस्मत का फैसला होने वाला है...
सारण या छपरा विधानसभा सीट :- छपरा विधानसभा सीट हॉट सीटों में से एक है, जहां के आरजेडी की तरफ से भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी की छोटी कुमारी से हैं, जो जिला परिषद अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। बीजेपी ने यहां से लगातार दो बार के विधायक डॉ. सी. एन. गुप्ता की जगह छोटी कुमारी को टिकट दिया है।
परसा विधानसभा सीट:- आरजेडी ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती करिश्मा राय को मैदान में उतारा है। करिश्मा का मुकाबला जेडीयू के छोटे लाल राय से है।
एकमा विधानसभा सीट :- इस सीट पर जेडीयू ने बाहुबली धूमल सिंह को मैदान में उतारा है। इस बार श्रीकांत यादव का मुकाबला धूमल सिंह से है।
गायघाट विधानसभा सीट :- यहां से LJP(R) की सांसद वीणा देवी जेडीयू एमएलसी माता-पिता की बेटी कोमल सिंह जेडीयू की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
राघोपुर विधानसभा सीट :- राघोपुर से आरजेडी की तरफ से तेजस्वी यादव जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरे हैं।
महुआ विधानसभा सीट :- इस सीट से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनके खिलाफ आरजेडी ने भी उम्मीदवार उतारे हैं।
दरभंगा विधानसभा सीट :- दरभंगा विधानसभा सीट से मंत्री संजय सरावगी लगातार पांच बार बीजेपी विधायक रह चुके हैं और छठवीं बार जीत के लिए मैदान में उतरे हैं। यहां से वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी और जनसुराज की तरफ से आरके मिश्रा भी मैदान में हैं।
अलीनगर विधानसभा सीट :- बीजेपी ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है। मैथिली का मुकाबला आरजेडी के विनोद मिश्रा और जनसुराज के बिप्लव चौधरी से है।
जाले विधानसभा सीट :- मंत्री जीवेश मिश्रा बीजेपी उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस से ललित नारायण मिश्र के पोते ऋषि मिश्र से है।
बहादुरपुर विधानसभा सीट :- मंत्री मदन सहनी जेडीयू उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला आरजेडी के कद्दावर नेता और लालू यादव के करीबी भोला यादव से है।
सरायगंज विधानसभा सीट :- सरायगंज सीट से मंत्री विजय कुमार चौधरी जेडीयू उम्मीदवार हैं। जेडीयू के कद्दावर नेताओं में से एक विजय चौधरी का मुकाबला आरजेडी के अरविंद सहनी से है।
कल्याणपुर विधानसभा सीट :- जेडीयू की तरफ से मंत्री महेश्वरी हजारी का मुकाबला CPI(ML) के रंजीत राम और जनसुराज के रामबालक पासवान के बीच है।
मधेपुरा विधानसभा सीट :- यहां से प्रोफेसर चंद्रशेखर आरजेडी की तरफ से लगातार चौथी बार जीत के लिए जोर लगा रहे हैं। उनका मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार कविता साहा से है। कविता साधा मधेपुरा नगर परिषद अध्यक्ष भी हैं।
सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट :- आरजेडी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद महबूब अली कैसर के बेटे युसुफ सलाउद्दीन आरजेडी की टिकट पर मैदान में हैं, सलाउद्दीन इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं।
सोनवर्षा विधानसभा सीट :- जेडीयू के दिग्गज नेता और मंत्री रत्नेश सदा चुनाव लड़ रहे हैं, जो इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं।
तारापुर विधानसभा सीट :- बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। सम्राट चौधरी का मुकाबला आरजेडी के अरुण कुमार साह से है।
लखीसराय विधानसभा सीट :- यहां से बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा यहां से चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी इस सीट पर लगातार पांच बार जीत दर्ज कर चुकी है।
सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट :- मुंगेर से जेडीयू सांसद ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह चुनावी मैदान में हैं।
बरबीघा विधानसभा सीट :- इस सीट पर जेडीयू के डॉ. कुमार पुष्पंजय और कांग्रेस के त्रिशूलधारी सिंह के बीच है।
नालंदा विधानसभा सीट :- नालंदा विधानसभा सीट से 8वीं चुनाव जीतने के लिए श्रवण कुमार मैदान में हैं। श्रवण कुमार नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाते हैं।
हिलसा विधानसभा सीट:- इस बार जेडीयू के मौजूदा विधायक प्रेम मुखिया का मुकाबला पिछली बार के प्रतिद्वंदी शक्ति सिंह यादव से है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications