Bihar Assembly Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को शानदार जीत हासिल हुई है। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि महागठबंधन महज 35 सीटों पर जीत हासिल कर सकी। इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी बनकर उभरी और 89 सीटों पर वियती रही जबकि उनके सहयोगी दल जेडीयू ने 85 सीटों पर, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर ने 19 सीटों पर जीतनराम मांझी की पार्टी हम (HAM) 5 सीटों पर और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM ने 4 सीटों पर जीत हासिल की।

महागठबंधन की ओर से कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा और मात्र 6 सीटें जीत सकी जबकि आरजेडी 25 सीटों पर वियजी रही। वहीं, उप मुख्यमंत्री के उम्मीदवार बनाए गए मुकेश सहनी की पार्टी VIP एक भी सीट नहीं जीत पाई। लेफ्ट को 3 और IIP को 1 सीटें मिली।
इन सबके बीच इस चुनाव में कई रोचक पहलू सामने आए, जिनमें सबसे अमीर उम्मीदवार का चुनावी सफर भी शामिल है। दरअसल, बिहार की आर्थिक स्थिति हमेशा चर्चा का विषय रही है। हाल ही में आई ADR (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार चुनाव मैदान में उतरे लगभग आधे उम्मीदवार करोड़पति थे।
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 2,600 उम्मीदवारों की संपत्ति का विश्लेषण करने पर पता चला कि उनमें से 42 प्रतिशत करोड़पति हैं। यह आंकड़ा 2020 के चुनाव में 33 प्रतिशत था, जो पिछले पांच वर्षों में नेताओं की संपत्ति में हुई तीव्र वृद्धि को दर्शाता है। हालांकि अब बड़ी खबर यह है कि इस चुनाव में सबसे अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवार की हार हो चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि सबसे अमीर उम्मीदवारों की सूची में शामिल किस कैंडिडेट ने जीत हासल की और किसको मिली हार...
सबसे अमीर उम्मीदवार रण कौशल हारे
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के रण कौशल प्रताप सिंह, जिन्हें गुड्डू सिंह के नाम से भी जाना जाता है, बिहार के सबसे धनी उम्मीदवार थे। पश्चिम चंपारण जिले की लौरिया सीट से चुनाव लड़ रहे गुड्डू सिंह को हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती मतगणना में गुड्डू भाजपा के विनय बिहारी से आगे चल रहे थे, लेकिन अंतिम नतीजों में उन्हें 26,966 वोटों से पराजय मिली। यहां बीजेपी के विनय बिहारी ने जीत हासिल की। उनकी हार ने कई लोगों को चौंकाया, खासकर उनकी घोषित संपत्ति को देखते हुए।
चुनावी हलफनामे के अनुसार, रण कौशल प्रताप सिंह ने अपनी कुल संपत्ति 373 करोड़ रुपये घोषित की थी। इसमें 2.58 करोड़ रुपये की कृषि भूमि और 352 करोड़ रुपये की गैर-कृषि भूमि शामिल थी। यह भी सामने आया है कि उनके पहले चुनाव के बाद से उनकी संपत्ति में लगभग 47 गुना की वृद्धि हुई है। उनकी पत्नी के पास भी 131 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 6.59 करोड़ रुपये के शेयर निवेश भी शामिल हैं। गुड्डू सिंह के परिवार के पास सात लग्जरी गाड़ियां और कई विदेशी हथियार भी हैं, जो उनकी आलीशान जीवनशैली को दर्शाते हैं। इसके बावजूद, उन्हें चुनावी जीत हासिल नहीं हो सकी।
अन्य अमीरों का क्या रहा हाल? कौन जीता - कौन हारा?
बिहार के सबसे अमीर उम्मीदवारों में गुरुआ से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के नीतीश कुमार शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपये से अधिक है। वे 1148 वोटों के साथ आठवें स्थान पर रहे।
मुंगेर से बीजेपी उम्मीदवार कुमार प्रणय 170 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर थे और उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की।
महाराजगंज से निर्दलीय उम्मीदवार राज किशोर गुप्ता 137 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहे, हालांकि उन्हें केवल 2902 वोट मिले।
मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह, जिनकी कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये से अधिक है, पांचवें स्थान पर रहे और चुनाव जीते।
इनके अलावा छठे से दसवें स्थान पर क्रमशः डॉ. कुमार पुष्पंजय, अरुण कुमार, संदीप कुमार सिंह, मनोरमा देवी और दीपक यादव रहे। ये सभी उम्मीदवार भी करोड़पति हैं।
More From GoodReturns

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?



Click it and Unblock the Notifications