Bihar Assembly Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की सुनामी में महागठबंधन बह गया। एनडीए ने 202 सीटों पर एतिहासिक जीत दर्ज की जबकि महागठबंधन महज 35 सीटों पर जीत हासिल कर सकी। बीजेपी सबसे बड़ी बनकर उभरी और 89 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि उनके सहयोगी दल जेडीयू ने 85 सीटों पर, चिराग पासवान की पार्टी LJPR ने 19 सीटों पर जीतनराम मांझी की पार्टी हम (HAM) 5 सीटों पर और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM ने 4 सीटों पर विजय हासिल की।

वहीं, महागठबंधन की ओर से कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा और मात्र 6 सीटें जीत सकी जबकि आरजेडी 25 सीटों पर वियजी रही। वहीं, उपमुख्यमंत्री के उम्मीदवार बनाए गए मुकेश सहनी की पार्टी VIP एक भी सीट नहीं जीत पाई। लेफ्ट को 3 और IIP को 1 सीटें मिली। इस चुनाव में कई रोचक तथ्य सामने आए हैं। इस चुनाव में पांच ऐसी विधानसभा सीटें रहीं जहां जीत-हार का अंतर बेहद कम रहा। चलिए जानते हैं 1000 से कम वोटों से हार-जीत वाली पांच साटों के बारे में...
1000 वोटों के अंतर से हार-जीत वाली 5 सीटें
- संदेश विधानसभा सीट इस सूची में सबसे ऊपर है, जहां जेडीयू के राधा चरण साह ने मात्र 27 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 80,598 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के दीपू सिंह को 80,571 वोट प्राप्त हुए।
- अगिआंव विधानसभा में भी करीबी मुकाबला देखा गया, जहां बीजेपी के महेश पासवान ने सिर्फ 95 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। महेश पासवान को 69,412 वोट मिले, वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (मुक्ति) के उम्मीदवार शिव प्रकाश रंजन 69,317 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
- तीसरा रोमांचक मुकाबला फारबिसगंज विधानसभा सीट पर रहा, जहां कांग्रेस के मनोज विश्वास ने 221 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। मनोज विश्वास को कुल 1,20,114 वोट मिले, जबकि बीजेपी के विद्या सागर केशरी 1,19,893 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
- बोधगया सीट पर भी एक दिलचस्प संघर्ष देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार कुमार सर्वजीत ने 881 वोटों के अंतर से यह सीट जीती। उन्हें 1,00,236 वोट मिले, जबकि एलजेपी (रामविलास) के प्रत्याशी श्यामदेव पासवान को 99,355 वोट प्राप्त हुए।
- पांचवीं और अंतिम विधानसभा सीट बख्तियारपुर में भी कड़ा मुकाबला हुआ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अरुण कुमार (शत्रुघ्न साव के पुत्र) ने 981 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 88,520 वोट मिले, जबकि आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार को 87,539 वोट मिले।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications