Bihar Assembly Election 2025 Exit Polls: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मंगलवार (11 नवंबर) को दूसरे चरण का मतदान खत्म हुआ। इसके साथ दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब नतीजों का इंतजार है। वहींं, नतीजों से पहले कई एग्जीट पोल्स सामने आए हैं। इन तमाम एग्जीट पोल्स में एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। 9 एग्जीट पोल्स में से 9 में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है।

बिहार में दो चरणों में कितना प्रतिशत हुआ मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर हुए मतदान में शाम 5 बजे तक 67 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। वहीं, पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 65 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े थे। आजादी के बाद पहली बार 67.% की जबरदस्त वोटिंग दर्ज की गई। राज्य में कुल 243 सीटों पर वोटिंग हुई है।
पोल्स ऑफ पोल्स: किस पार्टी को कितनी सीटें?
Dainik Bhaskar Exit Polls 2205
दैनिक भास्कर रिपोर्टर्स पोल में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जबकि महागठबंधन 73 से 91 सीटों पर आगे नजर आ रहा है। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 145-160 सीटें, जबकि जेएसपी को 00-03 सीटें और अन्य को 05-07 सीटें मिलने का अनुमान है।
NDTV Exit Polls 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद NDTV के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को बंपर बढ़त का अनुमान है। एनडीटीवी के मुताबिक, एनडीए को 133-159 सीटें जबकि महागठबंधन को 75-101 सीटें, जेएसपी को 00-05 सीटें और अन्य को 02-04 सीटें मिलने की संभावना है।
DV RESEARCH Exit Polls 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद DV RESEARCH के एग्जिट पोल में भी एनडीए को बढ़त दिखाया गया है। एनडीए को 137-152 सीटें जबकि महागठबंधन को 83-98 सीटें और जेएसपी को 02-04 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य को 01-08 सीटें मिल सकती हैं।
P-MARQ Exit Polls 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद P-MARQ के एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिखाई है। इस एग्जीट पोल में एनडीए को 142-162 सीटें जबकि महागठबंधन को 80-98 सीटें, जेएसपी को 01-04 सीटें और अन्य को 03-04 सीटें मिलने का अनुमान है।
MATRIZE Exit Polls 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद MATRIZE के एग्जिट पोल में एनडीए को बंपर बढ़त का अनुमान जताया है। इसके मुताबिक, एनडीए को 147-167 सीटें, महागठबंधन को 70-90 सीटें, जेएसपी को 00-02 सीटें जबकि अन्य 02-08 सीटें मिलने की संभावना है।
JVC Exit Polls 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद JVC के एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिखाई है। जेवीसी के मुताबिक, एनडीए को 135-150 सीटें और महागठबंधन को 88-103 सीटें जबकि जेएसपी को 00-01 सीटें और अन्य को 03-06 सीटें मिलने की संभावना है।
PEOPLES PULSE Exit Polls 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद PEOPLES PULSE के एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिखाई गई है। पीपल्स पल्स के एग्जीट पोल के अनुसार, एनडीए को 133-159 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, महागठबंधन को 75-101 सीटें, जेएसपी को 00-05 सीटें जबकि अन्य को 02-08 सीटें मिल सकती हैं।
PEOPLES INSIGHT Exit Polls 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद PEOPLES INSIGHT के एग्जिट पोल में भी एनडीए को बढ़त दिखाई गई हैं। एनडीए को 133-148 सीटें, महागठबंधन को 87-102 सीटें, जेएसपी को 00-02 सीटें जबकि अन्य को 03-06 सीटें मिलने की संभावना है।
CHANAKYA STRATEGIES Exit Polls 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल में एनडीए को बंपर बढ़त दिखाई गई है। एनडीए को 130-138 सीटें, महागठबंधन को 100-108 सीटें, जेएसपी को 00-00 जबकि अन्य को 03-05 सीटें मिलने का अनुमान है।


Click it and Unblock the Notifications