Bihar Assembly Election 2025 Date Updates: चुनाव आयोग ने आज बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव पर ब्रीफिंग की। बिहार चुनाव दो चरणों में होंगे, पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को है। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

दो चरणों में होंगे चुनाव
बिहार चुनाव दो चरणों में होंगे. पहला 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। EC ने बताया कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है। सीईसी ज्ञानेश कुमार का कहना है कि सभी राजनीतिक दलों को बिहार के मतदाताओं की अंतिम सूची दे दी गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में 90,712 मतदान केंद्र होंगे, प्रति मतदान केंद्र पर औसत मतदाता 818 होंगे। 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पहले कहा था कि बिहार की 243 सीटों के लिए चुनाव 22 नवंबर से पहले पूरे हो जाएंगे, जब मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
बिहार विधानसभा सीट
243 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में एनडीए के पास 131 सीटें हैं, भाजपा के पास 80, जेडी(यू) के पास 45, एचएएम(एस) के पास 4 और 2 निर्दलीय हैं, जबकि महागठबंधन के पास 111 सीटें हैं, जिसमें आरजेडी के पास 77, कांग्रेस के पास 19, सीपीआई(एमएल) के पास 11, सीपीआई(एम) के पास 2 और सीपीआई के पास 2 सीटें हैं।
बिहार में मतदाता सूचियों का प्यूरिफिकेशन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू (SIR) के पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया और दावा किया कि इस प्रक्रिया से 22 वर्षों के बाद मतदाता सूचियों का प्यूरिफिकेशन हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे 243 निर्वाचन क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक ईआरओ (निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी) है। इस प्रक्रिया को पूरा करने में 90,207 बीएलओ ने उनकी सहायता की, जिससे 22 वर्षों के बाद मतदाता सूचियों का प्यूरिफिकेशन हुआ है।
More From GoodReturns

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?

ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट

ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान

Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें

Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स

GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks

Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी

महाराष्ट्र कर्ज माफी 2026: आज से खातों में पैसा, ऐसे चेक करें लाभार्थियों की नई लिस्ट

Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस पर जेफरीज का भरोसा बढ़ा, बढ़ाया शेयर का लक्ष्य मूल्य; ऊर्जा कारोबार से मिली मजबूती

MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?



Click it and Unblock the Notifications