नई दिल्ली, अप्रैल 15। आम आदमी के लिए महंगाई के मोर्चे पर एक और बुरी खबर आई है। मार्च में थोक महंगाई बढ़ कर 8 सालों के उच्च स्तर पर पहुंच गयी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मार्च में थोक महंगाई 7.39 फीसदी रही। पिछले महीने खुदरा महंगाई भी बढ़ी थी। बता दें कि फरवरी में थोक महंगाई 4.17 फीसदी रही थी, जबकि पिछले साल मार्च में यह सिर्फ 0.42 फीसदी थी। जनवरी के लिए थोक महंगाई का आंकड़ा बदला गया है। पहले जनवरी में 2.03 फीसदी थोक महंगाई का आंकड़ा जारी किया गया था, मगर अब इसे बदल कर 2.51 फीसदी किया गया है।

क्या-क्या हुआ महंगा
मार्च 2020 के मुकाबले मार्च 2021 में कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और बेसिक मेटल की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। दूसरे लॉकडाउन के कारण 2020 के मार्च महीने के लिए डब्लूपीआई सूचकांक के पूरे आंकड़े नहीं मिले थे, जिसके चलते तब थोक महंगाई कम रही। मार्च में थोक महंगाई जितनी रही है, इसका ऐसा आंकड़ा अक्टूबर 2012 में रहा था। तब थोक महंगाई दर 7.4 फीसदी रही थी।
खाद्य उत्पादों पर थोक महंगाई बढ़ी
मार्च में खाद्य उत्पादों पर थोक महंगाई बढ़ी। ये फरवरी में 1.36 फीसदी के मुकाबले मार्च में 3.24 फीसदी रही। मार्च में सब्जियों की कीमतों में (-) 5.19 प्रतिशत की गिरावट आई, जो फरवरी में (-) 2.90 प्रतिशत रही थी। पिछले महीने दलहन की कीमतों में 13.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि फलों की कीमतें 16.33 प्रतिशत बढ़ीं। मार्च में ईंधन और बिजली सेगमेंट की कीमतों में 10.25 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा एलपीजी की कीमतों में 10.30 प्रतिशत और पेट्रोल में 18.48 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कितनी बढ़ी खुदरा महंगाई
खुदरा मुद्रास्फीति मार्च के महीने में बढ़ कर 5.53 फीसदी हो गई, जो फरवरी में 5.03 फीसदी थी। खाद्य महंगाई में उछाल से खुदरा महंगाई बढ़ी है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार फरवरी में 3.87 फीसदी के मुकाबले खाद्य महंगाई मार्च में 4.94 फीसदी हो गयी।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
