आज गुरुवार को सोना एक बार फिर 46200 के पार पहुंच गया है। बुलियन मार्केट में इस महीने यह पांचवां मौका है, जब सोना 46000 के पार पहुंचा है।
नई दिल्ली : आज गुरुवार को सोना एक बार फिर 46200 के पार पहुंच गया है। बुलियन मार्केट में इस महीने यह पांचवां मौका है, जब सोना 46000 के पार पहुंचा है। गुरुवार सुबह 10 ग्राम सोने के भाव में 180 रुपये का उछाल आया और यह 46265 रुपये पर पहुंच गया। इस पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) रेट नहीं लगा था। वहीं बुधवार को सोना 46085 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जबकि मंगलवार को यह 45593 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। लॉकडाउन में भले ही आम आदमी सोने की खरीददारी नहीं कर रहा, इसके बावजूद इसकी कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सर्राफा बाजार बंद होने के बावजूद केंद्रीय बैंक, फंड मैनेजर्स, स्वतंत्र निवेशक आदि ये सभी लोग पूरी दुनिया में अलग अलग एक्सचेंज पर सोने की खरीदारी कर रहे हैं। इसकी वजह से लॉकडाउन के दौरान सोने के रेट ने चार नए रिकॉर्ड कायम किए। इसमें तीन बार सोना 46000 के पार पहुंचा।

बता दें 20 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच मोदी सरकार सस्ता सोना बेच रही है। इसमें आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को खरीदकर निवेश कर सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की ओर से 999 शुद्धता वाले सोने की पिछले 3 दिन की कीमतों के आधार पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय होगी। इस औसत भाव पर सरकार कुछ छूट देकर गोल्ड बांड की कीमत तय करेगी।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 173 रुपये की तेजी के साथ 46,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलिवरी के लिए सोना वायदा का भाव 173 रुपये या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 16,187 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह अगस्त डिलिवरी के लिए सोने का भाव 196 रुपये या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,496 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 3,446 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.03 प्रतिशत बढ़कर 1,738.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 1.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 42,430 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी के लिए चांदी का भाव 744 रुपये यानी 1.78 प्रतिशत बढ़कर 42,430 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,330 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार जुलाई डिलिवरी के लिए चांदी 769 रुपये यानी 1.89 प्रतिशत बढ़कर 43,172 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,957 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.40 प्रतिशत की तेजी दर्शाती 15.72 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications