मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। दस ग्राम सोने का रेट बुलियन मार्केट में मंगलवार सुबह एक बार फिर 46000 के पार पहुंच गया।
नई दिल्ली: मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। दस ग्राम सोने का रेट बुलियन मार्केट में मंगलवार सुबह एक बार फिर 46000 के पार पहुंच गया। सोमवार के मुकाबले 999 शुद्धता वाला सोना 46074 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि सोमवार को यह 45793 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। आज यानी 21 अप्रैल 2020 को गोल्ड 281 रुपये महंगा बिका, जबकि चांदी भी 430 रुपये प्रति किलोग्राम उछली। सिल्वर 430 रुपये प्रति किलोग्राम मजबूत होकर अब 42710 के स्तर पर है। बता दें लॉकडाउन के दौरान सोने के रेट ने चार नए रिकॉर्ड कायम किए। वह भी तब, जब दिल्ली समेत पूरे देश के सर्राफा बाजार बंद हैं। 25 मार्च से 17 अप्रैल तक लॉकडाउन में सोना 2289 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ चुका है तो वहीं प्रति किलोग्राम चांदी के रेट में 1370 रुपये का उछाल आ चुका है।

लगातार गिरावट के बाद सोने के भाव में तेजी
वहीं वायदा बाजार में भी दो दिन की लगातार गिरावट के बाद सोने के भाव में तेजी देखने को मिली। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 471 रुपये की तेजी के साथ 46,185 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलिवरी के लिए सोना वायदा का भाव 471 रुपये या 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,185 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 16,693 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह अगस्त डिलिवरी के लिए सोने का भाव 453 रुपये या 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,337 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 2,766 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण मुख्यत: सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.08 प्रतिशत बढ़कर 1,712.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी वायदा कीमतों में भी तेजी
मजबूत मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदे का आकार बढ़ाया जिससे मंगलवार को चांदी का वायदा भाव 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 42,980 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी के लिए चांदी का भाव 243 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 42,980 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,327 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार जुलाई डिलिवरी के लिए चांदी 284 रुपये यानी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 43,624 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,307 लॉट के लिए कारोबार हुआ। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.92 प्रतिशत की गिरावट दर्शाती 15.61 डॉलर प्रति औंस रह गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
