कोरोना की वजह से पूरा देश थमा हुआ है। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के 1071 मामले आ चुके हैं जिनमें से 29 लोगों की मौत हो चुकी है।
नई दिल्ली: कोरोना की वजह से पूरा देश थमा हुआ है। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के 1071 मामले आ चुके हैं जिनमें से 29 लोगों की मौत हो चुकी है। लोग घरों में कैद है और अधिकतर देशों में लॉकडाउन है। भारत में भी 21 दिन का लॉकडाउन है। कोरोनावायरस के लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित इन्फॉर्मल सेक्टर के कामगारों के लिए सरकार सीधे सैलेरी देने पर विचार कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्री को मिलने वाले पैकेज में ये एक अहम हिस्सा रहने वाला है।

बेरोजगारों को सरकार देगी सैलरी
बता दें जानकारी के अनुसार बेरोजगारों को सरकार सैलरी दे सकती है। इन्फॉर्मल सेक्टर के बेरोजगार कामगारों को सैलरी देने पर विचार किया जा रहा है। इनको सीधे सैलेरी देने के अलग-अलग विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन से हुए बेरोजगार हुए इन्फॉर्मल सेक्टर कामगारों को सैलेरी का 50 फीसदी हिस्सा देने का विकल्प अपनाया जा सकता है। इनको एकमुश्त न्यूनतम रकम देने का भी विकल्प है। एकमुश्त न्यूनतम रकम देने की योजना को तहत इन्फॉर्मल सेक्टर के कामगारों कम से कम 5000 रुपये दिये जा सकते हैं। वहीं तीसरे विकल्प के तहत सब्सिडी के तौर पर भी सैलेरी दी जा सकती है या फिर सैलेरी का एक हिस्सा इंटरेस्ट फ्री लोन के तौर पर संभव है। ये लोन कंपनियों को दिया जा सकता है।
21 दिनों का देशव्यापी लॉक डाउन
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पीएमओ में इस मुद्दे पर नीति आयोग और वित्त मंत्रालय के बीच बैठक हुई है। इंडस्ट्री राहत पैकेज का ऐलान इसी हफ्ते हो सकता है। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का देशव्यापी लॉक डाउन लगा रखा है। प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा था कि देश से वह कुछ हफ्ते मांग रहे हैं ताकि इस गंभीर बीमारी से लड़ा जा सके। अगर लोगों की भीड़ रहेगी तो कम्युनिटी संक्रमण फैलने का खतरा हैइसलिए 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications