नई दिल्ली, सितंबर 13। अगस्त में आम आदमी के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल पिछले महीने खुदरा महंगाई घटी है। देश भर में खुदरा मुद्रास्फीति पिछले महीने गिर कर 5.30 प्रतिशत पर आ गयी। इस बात का खुलासा सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में हुआ है। बता दें कि जुलाई में देश में खुदरा महंगाई दर 5.59 फीसदी रही थी। जबकि जून में यह 6.26 फीसदी रही थी। यह लगातार दूसरा महीना रहा, जब सीपीआई डेटा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 6 फीसदी के ऊपरी मार्जिन के दायरे में रहा है। इससे पहले मई और जून में लगातार दो महीने सीपीआई 6 फीसदी के ऊपर रही थी।

क्या है आरबीआई का निर्देश
सरकार ने केंद्रीय बैंक को मार्च 2026 को समाप्त होने वाली पांच साल की अवधि के लिए खुदरा मुद्रास्फीति को 4 प्रतिशत पर 2 प्रतिशत के मार्जिन के साथ बनाए रखने का आदेश दिया है। यानी अधिकतम 6 फीसदी और न्यूनतम 2 फीसदी। सीपीआई डेटा मुख्य रूप से आरबीआई द्वारा अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति बनाते समय ध्यान में रखा जाता है। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने पिछले महीने अपनी नीतिगत बैठक में रेपो दर को लगातार सातवीं बार 4 प्रतिशत पर बरकरार रखा था।
क्या हुआ सस्ता
खुदरा महंगाई खास कर खाद्य सेगमेंट में गिरावट से कम हुई और खाद्य सेगमेंट की महंगाई मुख्य रूप से सब्जियों की कीमतों में गिरावट के कारण आई है, जो अगस्त में (-)11.68 प्रतिशत गिरी। इसके अलावा अनाज और उत्पादों में भी (-)1.42 फीसदी की गिरावट आई। चीनी और कन्फेक्शनरी की कीमतों में भी (-)0.60 फीसदी की गिरावट आई। दूसरी ओर, तेल और वसा की कीमतों में पिछले महीने 33.00 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि अंडे की कीमतों में 16.33 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। मांस और मछली में 9.19 फीसदी और दालों और उत्पादों में 8.81 फीसदी की तेजी आई।
जानिए बाकी आंकड़े
खाद्य और पेय पदार्थों के अलावा, ईंधन और लाइट सेगमेंट में 12.95 प्रतिशत, कपड़े और जूते में 6.84 प्रतिशत और हाउसिंग सेगमेंट में 3.90 प्रतिशत की तेजी आई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications