नई दिल्ली, अगस्त 9। कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन आज सोमवार को सोने की कीमतों में भारी भरकम गिरावट दर्ज की गयी है। आज की गिरावट से सोने के रेट 4 महीनों के निचले स्तर पर आ गए हैं। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 46500 रु के करीब आ गयी है। वहीं सोने के साथ-साथ आज चांदी भी काफी सस्ती हुई है। चांदी का रेट 2700 रु से अधिक नीचे गिरा है। चेक करते हैं सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
09 अगस्त के रेट
सोमवार को सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 1091 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47647 रु से गिर कर 46556 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 2702 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 66727 रु से गिर कर 64025 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 1086 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 46370 रु और 22 कैरेट वाला सोना 1000 रु सस्ता होकर 42645 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 818 रु नीचे आया और यह प्रति 10 ग्राम 34917 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 638 रु गिर कर 27235 रु पर आ गया।
चेक करें अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने से कमाई करने का मौका
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2021-22 की पांचवीं किश्त सोमवार 9 अगस्त 2021 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गयी है। पांचवीं किश्त निवेशकों के लिए 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच पांच दिनों की अवधि के लिए खुली रहेगी। एसजीबी में निवेश करने पर आपको ब्याज मिलेगा। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नॉन-फिजिकल गोल्ड में निवेश करने के लिए एसजीबी काफी अच्छा ऑप्शन है।
कितना है 1 ग्राम सोने का रेट
आरबीआई के मुताबिक गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की पांचवीं किस्त में एक ग्राम सोने की कीमत 4,790 रु तय की गयी है। ये एसजीबी में प्रति यूनिट की वैल्यू होती है। पांचवीं किश्त में इश्यू डेट 17 अगस्त 2021 है। हर किश्त के लिए 1 ग्राम सोने के दाम की गणना मुंबई स्थित इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की तरफ से जारी की कीमतों के औसत पर होती है। मौजूदा सीरीज के बाद गोल्ड बॉन्ड स्कीम इसी साल एक और बार सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications