पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले पांच दिनों से कोई बदलाव नहीं हो रहा है। ऑयल कंपनियों ने शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों को स्थिर रखा है।
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले पांच दिनों से कोई बदलाव नहीं हो रहा है। ऑयल कंपनियों ने शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों को स्थिर रखा है। नई दिल्ली समेत सभी महानगरों में आज भी शुक्रवार वाले दाम ही जारी रहेंगे। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के चलते कच्चे तेल के दाम 17 साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है।

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत
- देश की राजधानी में पेट्रोल और डीजल का दाम 14 महीने से ज्यादा समय के निचले स्तर पर आ गया है। शनिवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की 69.69 रुपए है। वहीं, डीजल का दाम 62.44 रुपए प्रति लीटर है।
- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.30 रुपए हैं। वहीं, एक लीटर डीजल के लिए मुंबई वासियों को 65.21 रुपए खर्च करने होंगे।
- कोलकाता में भी आज पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज कोलकातावासियों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 72.29 रुपए देने होंगे। वहीं, डीजल का दाम 64.62 रुपए प्रति लीटर है।
- चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बात करें पेट्रोल की कीमत 72.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 65.71 रुपए प्रति लीटर है।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड



Click it and Unblock the Notifications