नई दिल्ली, 03 नवंबर। आम आदमी के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार ने दिवाली की पूर्व संध्या पर पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क यानी एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये की कमी की गई है। वहीं डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये की कमी करने का फैसला लिया गया है। पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें 4 नवंबर से लागू होंगी।
जनता को तोहफा
पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती का फैसला आम जनता के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। क्योंकि इस समय देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचे हुए हैं। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम होने से अब कल यानी 4 नवंबर से पेट्रोल 5 रु प्रति लीटर और डीजल 10 रु प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा।
कोरोना काल में बढ़ी एक्साइज ड्यूटी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल कोरोना काल में गिरते राजस्व के मद्देनजर केंद्र सरकार ने कई बार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़े और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।
आज नहीं बढ़े रेट
आज सुबह पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। इससे पहले पेट्रोल के दाम लगातार 7 दिन बढ़े थे। वहीं डीजल के दाम कल भी नहीं बढ़े थे। मगर उससे पहले डीजल लगातार 6 दिन महंगा हुआ था।
जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 110.04 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा। वहीं डीजल का रेट 98.42 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 110.49 रुपये और 1 लीटर डीजल 101.56 रुपये प्रति लीटर पर रही। मुम्बई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 115.85 रुपये और 1 लीटर डीजल की कीमत 106.62 रुपये प्रति लीटर पर रही। चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.66 रुपये और 1 लीटर डीजल की कीमत 102.59 रुपये प्रति लीटर पर रही।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
