नयी दिल्ली। अगर आप सोना खरीदना की सोच रहे हैं तो त्योहारी सीजन से पहले इससे अच्छा मौका शायद नहीं मिलेगा। आज सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। सोने के साथ-साथ चांदी भी सस्ती हुई है। बता दें कि आज 2 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 24 रु की गिरावट के साथ 50603 पर खुला। सोने के अलावा चांदी की कीमतों में 157 रु की दर्ज की गई चांदी का रेट प्रति किलो 60573 रु पर आ गया है।
कौन सी क्वालिटी के कितने रेट
अलग-अलग कैरेट के हिसाब से देखें तो 24 कैरेट वाले का सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 50627 रु से 24 रु गिर कर 50603 रु पर आ गया। वहीं 23 कैरेट वाला सोना 50,424 रु से 24 रु सस्ता होकर 50400 पर आ गया। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने का भाव 46,374 रु से 22 रु गिर कर 46,352 रु पर आ गया। 18 कैरेट वाले सोने का रेट 37,970 रु से 18 रु कम होकर 37,952 रु रह गया। आखिर में 29,617 रु से 14 रु कम होकर 29603 रु पर आ गए। इसी तरह चांदी का रेट 60,730 रु से 157 रु गिर कर 60,573 रु पर आ गया।
3 दिन में कितने गिरे सोने के रेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सर्राफा बाजार में बीते बुधवार को सोने का भाव 631 रु नीचे गिर कर प्रति 10 ग्राम 51,367 रु पर आ गया। वहीं चांदी प्रति किलो 1,681 रु सस्ती होकर 62,158 रु पर आ गई। मंगलवार का चांदी का रेट 63,839 रु पर था, जबकि सोना 133 रुपये सस्ता होकर 51,989 रु पर आ गया था। सोने के रेट में करीब 3 दिनों में सोना 800 रु सस्ता हुआ है। आंकड़ों से पता चलता है कि 7 अगस्त को सोने का रेट 56,254 रु पर था। वहीं चांदी 76008 रु पर पहुंच गई थी। 7 अगस्त के बाद से सोने का रेट 5,651 रु और चांदी का रेट 15,435 रु नीचे आया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन का रेट
आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) का रेट पूरे देश में माना जाता है। ऊपर बताए गए रेट इसी वेबसाइट के हैं। मगर इन रेट में जीएसटी शामिल नहीं है। आप सोने की लेन-देन करने में आईबीजेए के रेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आईबीजेए पूरे देश में मौजूद 14 केंद्रों से सोना-चांदी का हाजिर भाव जान कर एवरेज प्राइस जारी करता है। हाजिर भाव अलग-अलग जगह अलग-अलग होता।
यहां मिल रहा सस्ता सोना
आपके पास सस्ता सोना खरीदने का एक और मौका है। मगर ये मौका सिर्फ कल यानी 16 अक्टूबर तक के लिए है। आरबीआई ने गोल्ड बॉन्ड इश्यू पेश किया है, जो 16 अक्टूबर को बंद होगा। इसमें 1 ग्राम सोने का प्राइस 5,051 रु रखा गया है। ये सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21 सीरीज की 7वीं किस्त है। इससे पहले बॉन्ड (छटी किस्त) के लिए 31 अगस्त से 4 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए इश्यू प्राइस 5,117 रुपये प्रति ग्राम था। बता दें कि इसी सीरीज का 8वां इश्यू 9 से 13 नवंबर के दौरान खुलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications