नई दिल्ली, जून 30। आज कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को सोने की कीमतों में भारी कमी आई। आज बुधवार 30 जून को सोने की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट वाला सोना आज 200 रु से अधिक सस्ता हो गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने के रेट 43000 रु के नीचे आ गए हैं। आज चांदी की कीमतों में भी कमी आई है। चांदी का दाम 68000 रु प्रति किलो के नीचे ही बरकरार है। जानते हैं सोने और चांदी के आज के रेट।
30 जून को सोने-चांदी के रेट
बुधवार को सोने की कीमतों में 235 रु की गिरावट दर्ज की गयी। आज सुबह 24 कैरेट वाला सोना 235 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी के साथ खुला। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47008 रु से गिर कर 46773 रु पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 59 रु सस्ती हुई। चांदी के दाम प्रति किलो 67806 रु से गिर कर 67747 रु पर आ गए।
चेक करें बाकी कैरेट सोने के भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 234 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 46586 रु और 22 कैरेट वाला सोना 215 रु सस्ता होकर 42844 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 176 रु नीचे आया और यह प्रति 10 ग्राम 35080 रु तक सस्ता हो गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 138 रु की गिरावट के साथ 27362 रु पर आ गया।
आपके शहर में किस रेट पर है सोना
सोने और चांदी कीमत जो यहां ऊपर बताई गई है, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। एक और बात आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
2 महीने के निचले स्तर पर सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त रुख को देखते हुए भारत में सोने की कीमतों में बुधवार को भी गिरावट जारी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह नवंबर 2016 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट की राह पर है। आज जून का आखिरी दिन है। इससे सोना करीब 2 महीनों के सबसे निचले स्तर पर आ गया है।
30 सालों में कहां से कहां पहुंचा सोना
पिछले 30 वर्षों में (1991 से 2021 तक) सोने की कीमतें 3,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से बढ़कर अब करीब 47,000 रुपये हो गई हैं, जिससे औसत वार्षिक रिटर्न 9% के करीब रहा है। पिछले 10 वर्षों में, औसत मुद्रास्फीति दर 6.3% रही, जबकि इसकी तुलना में सोने ने 11% का सालाना रिटर्न दिया है। तो यह कहा जा सकता है कि लंबी अवधि में सोना मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव का काम कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications