नई दिल्ली, जून 14। आज कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को सोने की कीमतों में भारी कमी देखने को मिली है। ये सोना खरीदारों के लिए बहुत राहत भरी खबर है। आज सोमवार 14 जून को सोने की कीमतों में काफी तगड़ी गिरावट आई। सोना आज 500 रु से अधिक सस्ता हुआ है। इससे 24 कैरेट वाले सोने रेट 48500 रु के भी नीचे आ गए हैं। सोने के अलावा बात चांदी की करें तो उसके भी दाम घटे हैं। आज की गिरावट से चांदी का दाम 72000 रु प्रति किलो के नीचे आ गया। आगे चेक करें सोने और चांदी के ताजा रेट।
14 जून को सोने-चांदी के रेट
सोमवार को सोने की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गयी। आज सुबह 24 कैरेट वाला सोना में 553 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ खुला। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 49028 रु से गिर कर 48475 रु पर आ गये। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 501 रु सस्ती हुई। चांदी के दाम प्रति किलो 72139 रु से गिर कर 71638 रु पर आ गए।
बाकी सभी कैरेट सोने के रेट जानिए
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 551 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 48281 रु और 22 कैरेट वाला सोना 507 रु सस्ता होकर 44403 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 415 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36356 रु तक सस्ता हो गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 232 रु की गिरावट के साथ 28358 रु तक सस्ता हो गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। ध्यान रहे कि जो सोने और चांदी कीमत ऊपर बताई गई है, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। एक और बात आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
आगे बढ़ेंगे सोने के रेट
जानकारों का मानना है कि आगे सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिलेगी। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सोने की कीमतों में मौजूदा रेट से करीब 11500 रु की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी सोना 60000 रु प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सोने के रेट बढ़ने से पहले ही खरीदारी कर लें। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो बेहतर रिटर्न प्राप्त करने के लिए जल्दी निवेश करें।
कैसे करें सोने में निवेश
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ अच्छा ऑप्शन है। गोल्ड ईटीएफ म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications