नई दिल्ली, 26 मार्च। जैसी कि संभावना जताई जा रही थी कि जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे तो अनुमान ही साबित हो रहा है। 5 दिनों में आज चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं इस बीच दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में पीएनजी का रेट बढ़ाया। साथ ही दिल्ली में सीएनजी का दाम भी 50 पैसे बढ़ाया गया है। मगर अब एक राज्य में सीएनजी सस्ती होने जा रही है। आगे जानिए सीएनजी के दाम कहां घटने जा रहे हैं।
महाराष्ट्र में घटेंगे दाम
महाराष्ट्र में संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) सस्ती हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य सरकार ने शनिवार को सीएनजी पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 1 अप्रैल से 13.5 प्रतिशत से घटा कर 3 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। राज्य के आम आदमी के लिए यह एक राहत भरी खबर है। ये फैसला उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने लिया है।
सीएनजी दरों में भारी कमी
सीएनजी दरों में भारी कमी से राज्य में टैक्सियों और ऑटो-रिक्शा में यात्रा करने वाले आम आदमी को फायदा होगा जिनमें सीएनजी को ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सीएनजी की कीमतों को कम करने के लिए सरकार का जोर पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देने की ओर भी है। सीएनजी को डीजल और पेट्रोल की तुलना में अधिक पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है।
बजट सत्र के दौरान घोषणा
दो सप्ताह के बजट सत्र के दौरान पवार ने घोषणा की थी कि सरकार सीएनजी की कीमतों को कम करने के उपाय शुरू करेगी। इसी के अनुसार शुक्रवार को बजट सत्र के अंतिम दिन मंत्री ने वित्त विभाग को प्रक्रिया शुरू करने और उस आशय की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया।
आम आदमी को राहत देने का उपाय
पवार ने कहा है कि राज्य सरकार ने हमेशा आम आदमी को राहत देने की दिशा में प्रयास किया है। सीएनजी में वैट में कमी इसी दिशा में एक कदम है। इससे उन लाखों-लाखों लोगों को मदद मिलेगी जो रोजाना आने-जाने के लिए ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों पर निर्भर हैं। पवार ने कहा कि नई दरें एक अप्रैल 2022 से प्रभावी होंगी। प्राकृतिक गैस "पर्यावरण के अनुकूल" है और इसका उपयोग बड़े पैमाने पर घरेलू पाइप गैस आपूर्ति के लिए और सीएनजी से चलने वाले मोटर वाहनों, ऑटो-रिक्शा, टैक्सियों और निजी वाहनों के लिए भी किया जाता है।
पेट्रोल-डीजल के दाम
इस बीच आज फिर से पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 98.61 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का रेट 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गया। कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 108.01 रुपये और 1 लीटर डीजल 93.01 रुपये प्रति लीटर पर है। मुम्बई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 113.35 रुपये और 1 लीटर डीजल 97.55 रुपये प्रति लीटर पर है। चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 104.43 रुपये और 1 लीटर डीजल 94.47 रुपये प्रति लीटर पर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
