नयी दिल्ली। तकनीकी समस्या के कारण शेयर बाजार के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में ट्रेडिंग रोक दी गयी है। तकनीकी दिक्कत इंडेक्स प्राइस फीड में आई है, जिसके चलते 11.40 बजे से एनएसई के सभी सेगमेंट्स में कारोबार रोकना पड़ा है। एनएसई की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार एनएसई के पास रिडन्डन्सी (अतिरेक) सुनिश्चित करने के लिए दो सर्विस प्रोवाइडर के साथ कई टेलीकॉम लिंक हैं। एनएसई को दोनों टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने बताया है कि उनके लिंक में कोई समस्या है, जिसके चलते एनएसई सिस्टम पर प्रभाव पड़ा है।

समस्या दूर करने पर हो रहा काम
एनएसई के सिस्टम को जल्द से जल्द शुरू करने पर काम किया जा रहा है। सभी सेगमेंट्स को 11:40 बजे बंद कर दिया गया था। समस्या का समाधान होते ही इसे बहाल कर दिया जाएगा। एनएसई ने सारी ट्रेडिंग (इक्विटी, एफएंडओ, करेंसी) रोक दी। एनएसई के सामने निफ्टी, बैंक निफ्टी और अन्य सूचकांकों में 10.06 बजे से ही स्ट्रीमिंग फीड की दिक्कत आ रही थी।
बीएसई में हो रही ट्रेडिंग
इस बीच बीएसई में ट्रेडिंग जारी है। आज सुबह बीएसई का सेंसेक्स 49,751.41 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 49,763.94 पर खुला। अभी तक के कारोबार में ये 50,248.81 तक चढ़ा है। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 7.09 अंक बढ़ कर 49751.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 33.20 अंक की मजबूती के साथ 14708.90 पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,081 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,681 शेयर तेजी के साथ और 1,239 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई सेंसेक्स के जिन बड़े शेयरों में तेजी दिख रही है उनमें एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
