नई दिल्ली, अप्रैल 23। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शनिवार को फ्यूचर ग्रुप के साथ 24713 करोड़ रु की डील रद्द कर दी है। ऐसा इसने फ्यूचर ग्रुप की कई लिस्टेड इकाइयों के सुरक्षित लेनदारों - मुख्य रूप से बैंक और वित्तीय संस्थानों - द्वारा 24713 करोड़ रु की संपत्ति बिक्री को अस्वीकृति करने के बाद किया है। रिलायंस ने कहा है कि इस स्थिति में डील को लागू नहीं किया जा सकता है। अगस्त 2020 में, फ्यूचर ग्रुप ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड को रिटेल, होलसेल, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सेगमेंट में काम करने वाली 19 कंपनियों को बेचने के लिए 24,713 करोड़ रुपये के सौदे की घोषणा की।

रद्द हो गयी डील
शनिवार को, स्टॉक एक्सचेंजों को आरआईएल ने बताया कि फ्यूचर ग्रुप के रिटेल और होलसेल बिजनेस और लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग बिजनेस के ट्रांसफर की व्यवस्था की योजना को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल), कंपनी की सहायक कंपनी और रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड (आरआरएफएलएल), जो आरआरवीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, को लागू नहीं किया जा सकता।
क्यों नहीं बनी बात
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया है कि ग्रुप के सिक्योर्ड क्रेडिटल्स ने फ्यूचर ग्रुप के साथ डील जारी रखने के खिलाफ वोट किया है। ऐसे में अब फ्यूचर ग्रुप की फ्यूचर रिटेल को खरीदने के लिए रिलायंस की खुदरा इकाई के बीच जो 24713 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था, वह खत्म हो गया है। मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी के मुताबिक फ्यूचर ग्रुप की फ्यूचर रिटेल और अन्य लिस्टेड कंपनियों ने अपने शेयरधारकों व क्रेडिटर्स से डील पर मुहर लगाने का प्रस्ताव रखा था, जो खारिज हो गया। फ्यूचर ग्रुप ने अगस्त 2020 में बताया था कि फ्यूचर ग्रुप रिटेल, होलसेल, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सेग्मेंट्स की 19 कंपनियों को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के हाथों बेचने के लिए करीब 24713 करोड़ डील हुई है। ये डील दो साल भी नहीं चल सकी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
