नई दिल्ली, अक्टूबर 6। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के नेटवर्क में गड़बड़ी की रिपोर्ट्स सामने आई है। कई यूजर्स भारत में जियो मोबाइल नेटवर्क में आ रही समस्याओं की रिपोर्ट कर रहे हैं। डाउनडिटेक्टर भी यूजर्स की नेटवर्क से संबंधित शिकायतों में बढ़ोतरी दिखा रहा है। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य ऐप के कुछ ही घंटों बाद रिलायंस जियो सेलुलर नेटवर्क कुछ ग्राहकों के लिए बंद हो गए हैं। अभी ऐसी कोई सटीक जानकारी नहीं है कि नेटवर्क समस्या किसी एक क्षेत्र में है या ज्यादा क्षेत्रों में है।
लोग कर रहे कम्प्लेंट
जियो नेटवर्क आउटेज के बारे में शिकायत करने के लिए कई उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर का सहारा लिया। भारत में इस समय ट्विटर पर #jiodown ट्रेंड कर रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार डाउनडिटेक्टर पर लगभग 4,000 उपयोगकर्ताओं ने जियो नेटवर्क पर नेटवर्क समस्याओं की जानकारी दी। जियो नेटवर्क यूजर्स आज सुबह से कनेक्टिविटी की समस्या बता रहे हैं।
रिलायंस जियो के पास शिकायतें
रिलायंस जियो के आधिकारिक ग्राहक सहायता हैंडल @JioCare ट्विटर पर भी उपयोगकर्ता शिकायत दर्ज करा रहे हैं। नेटवर्क नहीं होने की शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों के जियो सब्सक्राइबर्स जियो नेटवर्क में दिक्कत की शिकायत कर रहे हैं। जियो केयर हैंडल की तरफ से कहा गया है कि हमें आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। आपको इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करने और कॉल / एसएमएस करने या प्राप्त करने में रुक-रुक कर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
ठीक होगी दिक्कत
जियो ने कहा है कि यह समस्या अस्थायी है। कंपनी की टीमें हैं, जो इसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जियो नेटवर्क की समस्या फिलहाल सीमित उपयोगकर्ताओं को ही प्रभावित कर रही है। देश के सभी जियो ग्राहक इससे प्रभावित नहीं हो रहे हैं। हालाँकि भारत में जियो नेटवर्क पर समस्या की रिपोर्ट करने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या में डाउनडेटेक्टर लगातार बढ़ोतरी दिखा रहा है।
इन राज्यों के ग्राहक कर रहे शिकायत
एक रिपोर्ट के अनुसार इस नेटवर्क समस्या ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर और अन्य शहरों में उपयोगकर्ताओं को प्रभावित किया है। शिकायत करने वाले 40 फीसदी ग्राहक नो-सिग्नल की रिपोर्ट कर रहे हैं। कुछ जियो यूजर्स ने बताया है कि जियो का ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी डाउन है।
व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन
इससे पहले फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर सोमवार को कई घंटों तक डाउन रहे। फेसबुक ऐप कई घंटों तक आउट ऑफ एक्सेस रही। ये फेसबुक के सबसे लंबे आउटेज में से एक है। कंपनी ने फेसबुक ऐप, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित अपने कई कॉर्पोरेट हैंडल पर ट्वीट्स के साथ इसकी पुष्टि की। एक व्हिसलब्लोअर के सामने आने और फेसबुक के ऑफ़लाइन होने से मार्क जुकरबर्ग की व्यक्तिगत संपत्ति में कुछ ही घंटों में 6 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई, जिससे वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में एक पायदान नीचे आ गए। सोमवार को स्टॉक में गिरावट से जुकरबर्ग की संपत्ति 121.6 अरब डॉलर तक गिर गई, जिससे वह ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर नंबर 5 पर आ गए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
