नई दिल्ली, नवंबर 6। जो लोग रिलायंस जियो, देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, के नये स्मार्टफोन को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए बहुत अच्छी खबर है। दरअसल रिलायंस जियो ने अपने किफायती स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट की सेल शुरू कर दी है। गूगल और जियो द्वारा मिल कर डिजाइन किए गए 'मेड फॉर इंडिया' स्मार्टफोन को रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट डिजिटल स्टोर या जियो.कॉम से भी खरीदा जा सकता है। आप केवल एक व्हाट्सएप मैसेज भेज कर भी इस फोन को खरीद सकते हैं। हालांकि खरीदारों को फोन खरीदने के लिए पहले जियो साइट या व्हाट्सएप पर रजिस्टर करना होगा। जियो ने खरीदारों से कहा है कि वे पहले व्हाट्सएप या कंपनी की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
करना होगा प्री-रजिस्टर
आप जियो की वेबसाइट या व्हाट्सएप पर प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्टर करने के लिए आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। एक ओटीपी जनरेट होगा और इसे वेरिफिकेशन के लिए आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इस ओटीपी को डालने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। व्हाट्सएप पर रजिस्ट्रेशन के लिए ग्राहक 7018270182 पर 'Hi' भेजकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
शेयर करनी होगी लोकेशन
व्हाट्सएप पर आपको अपनी लोकेशन शेयर करनी होगी। आपको उस नजदीकी स्टोर के बारे में जानकारी मिल जाएगी जहां फोन उपलब्ध है। बुकिंग की पुष्टि के बाद, आप पास के जियो स्टोर पर जा सकते हैं और डिवाइस कलेक्ट कर सकते हैं।
जानिए ईएमआई प्लान
अब जानते हैं फोन पर उपलब्ध ईएमआई प्लान के बारे में। फोन 1,999 रुपये के एंट्री मूल्य पर उपलब्ध होगा और बाकी का भुगतान ईएमआई प्लान के आधार पर अगले 18-24 महीनों में 300-600 रुपये की आसान ईएमआई के जरिए किया जा सकता है। किस्त विकल्प चुनने वाले ग्राहकों को प्रतिदिन या मासिक डेटा मुफ्त मिलेगा। उन्हें असीमित वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। ये उनकी ईएमआई पर निर्भर होगा।
ये हैं प्लान
ऑलवेज ऑन प्लान
- 24 महीने के लिए 300 रुपये
- 18 महीने के लिए 350 रुपये
- 5 जीबी डेटा और 100 मिनट का टॉकटाइम प्रति माह
लार्ज प्लान
- 24 महीनों के लिए 450 रुपये
- 500 रुपये 18 महीने के लिए
- अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा
एक्स्ट्रा लार्ज प्लान
- 24 महीने के लिए 500 रु
- 550 रुपये 18 महीने के लिए
- हर महीने अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 2जीबी डेटा
एक्सएक्सएल प्लान
- 550 रुपये 24 महीने के लिए
- 18 महीने के लिए 600 रु
- हर महीने अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 2.5 जीबी डेटा
ऊपर बताए गए इन सभी प्लान्स में जियो की 500 रु की प्रोसेसिंग फीस भी लगेगी। एक और बात कि फाइनेंस के बिना फोन खरीदने के लिए आपको अपफ्रंट 6499 रु का भुगतान करना होगा।
जानें फोन के फीचर्स के बारे में
फोन में डुअल सिम, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर, 5.5 इंच की डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा, डेडिकेटेड एसडी कार्ड और 3.5 मिमी ऑडियो जैक दिया गया है। जियोफोन नेक्स्ट कई जियो और गूगल ऐप्स के साथ वॉयस असिस्टेंट, रीड अलाउड, ट्रांसलेशन और नाइट मोड पिक्चर जैसी सुविधाओं के साथ प्रीलोडेड होगा। यह डिवाइस गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और क्वालकॉम के चिपसेट द्वारा पावर्ड प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications