नई दिल्ली, मार्च 7। अभी तक पूरी दुनिया में केवल एक ही देश है, जहां क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता मिल चुकी है। ये देश है मध्य अमेरिका का अल सल्वाडोर। अल सल्वाडोर में बिटकॉइन को लीगल टेंडर हासिल है। अल सल्वाडोर के बाद एक अन्य देश के एक शहर ने क्रिप्टो को करेंसी का दर्जा देने का ऐलान किया है। ये है स्विट्ज़रलैंड का शहर लूगानो। यहां टीथर (यूएसडीटी) स्टेबल कॉइन के प्रोवाइडर के साथ एक नए सहयोग के तहत कई चीजों के लिए पेमेंट को क्रिप्टोकरेंसी में लिया जा रहा है। इन चीजों में वस्तुओं और सेवाओं के अलावा टैक्स की अदायगी भी शामिल है।
इतालवी भाषी प्रांत
लूगानो एक इतालवी भाषी प्रांत है। इस शहर के निदेशक पिएत्रो पोरेटी हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार इतालवी भाषी प्रांत के नागरिक बिटकॉइन से पब्लिक सर्विस फीस और टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। मेयर मिशेल फोलेटी और टीथर पाओलो अर्दोइनो के सीटीओ के साथ एक लाइव-स्ट्रीम इवेंट में पिएत्रो पोरेटी ने इस बात की पुष्टि की। 200 से अधिक व्यापारियों ने पहले ही इस शहर के साथ भागीदारी की है। ये साझेदारी बिटकॉइन और लाइटनिंग भुगतान को बढ़ावा देने के लिए की गयी है।
निवेश भी होगा
शहर में इन तीन क्रिप्टोकरेंसी (बिटकॉइन, टीथर और लाइटनिंग) को लीगर टेंडर मिलने से लूगानो के निवासी इन तीनों में से किसी भी क्रिप्टो के जरिए लेनदेन, निवेश और टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। यूएसडीटी टीथर यूएस डॉलर से जुड़ी हुई है। इसलिए यह एक स्थिर मुद्रा है। इसका मतलब है कि इसका मूल्य अन्य क्रिप्टोकरेंसी की तुलना में ज्यादा स्थिर रहता है।
शहर की अपनी क्रिप्टो
एलवीजीए टोकन को शहर ने क्रिएट किया है। ये देश की तीसरी क्रिप्टोकरेंसी है जिसे लीगर टेंडर के रूप में मान्यता दी गई है। लूगानो और टीथर के बीच सहयोग को लूगानो का 'प्लान बी' करार दिया गया है। इसका इरादा यूरोप में ब्लॉकचेन अडोपशन के लिए लूगानो को एक हब या सेंटर के रूप में डेवलप करने का है।
अल सल्वाडोर में बिटकॉइन
इससे पहले अल सल्वाडोर ने बिटकॉइन, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी है, को लीगल टेंडर के रूप में मान्यता दे दी है। सितंबर 2021 में अल सल्वाडोर ने फैसला किया था। तब ये किसी क्रिप्टोकरंसी को वास्तविक मुद्रा के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश बना था। स्विट्ज़रलैंड के लूगानो शहर का क्रिप्टो को लेकर नया नियम अल सल्वाडोर के काफी समान है। लुगानो का मानना है कि उसके बिजनेस बिना किसी कठिनाई के रेगुलर ट्रांजेक्शन के लिए क्रिप्टो का उपयोग करने में सक्षम हों। हालांकि अल सल्वाडोर में केवल बिटकॉइन को मान्यता मिली है।
छात्रों को फायदा
क्रिप्टोकरेंसी और डीसेंट्रलाइज्ड (डीएफआई) की पढ़ाई करने वाले 500 से अधिक छात्रों को लुगानो प्रशासन छात्रवृत्ति भी दे सकता है। लूगानो इस साल अक्टूबर में बिटकॉइन वर्ल्ड फोरम सम्मेलन की भी मेजबानी करने जा रहा है। हालांकि इस बीच रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच क्रिप्टो मार्केट में काफी गिरावट आई है। कई क्रिप्टो में आए दिन भारी गिरावट आ रही है। पूरे बाजार में अस्थिरता है। जानकार मान रहे हैं कि यह अस्थिरता बरकरार रह सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications