नई दिल्ली, जून 28। जीएसटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जीएसटी परिषद ने मंगलवार को कुछ वस्तुओं और सेवाओं पर कर दरों में बदलाव को मंजूरी दे दी, जबकि राज्यों को सोने और कीमती पत्थरों की इंटर-स्टेट आवाजाही के लिए ई-वे बिल जारी करने की अनुमति दी गई। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में और राज्य के समकक्षों की अध्यक्षता वाली परिषद ने चोरी की जांच के लिए उच्च जोखिम वाले करदाताओं पर एक जीओएम रिपोर्ट के साथ-साथ जीएसटी रजिस्टर्ड व्यवसायों के लिए कई अनुपालन प्रक्रियाओं को भी मंजूरी दी।
और क्या हुए बदलाव
अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए कमरे के किराए (आईसीयू को छोड़कर) पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने की भी सिफारिश की गयी है, जहां अस्पताल के कमरे का शुल्क प्रति दिन 5,000 रुपये से अधिक है। वहीं पोस्टकार्ड और अंतर्देशीय पत्र, बुक पोस्ट और 10 ग्राम से कम वजन वाले लिफाफों के अलावा अन्य सभी डाकघर सेवाओं पर कर लगाये जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, चेक या बुक फॉर्म में 18 प्रतिशत कर लगाये जाने की सिफारिश की गयी है।
उच्च जोखिम वाले करदाता
राज्य के वित्त मंत्रियों के एक पैनल की एक रिपोर्ट ने जीएसटी के तहत उच्च जोखिम वाले करदाताओं के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद सत्यापन का सुझाव दिया था। इसके अलावा ऐसे करदाताओं की पहचान के लिए बिजली बिल डिटेल और बैंक खातों के सत्यापन का उपयोग किया था। बताते चलें कि जून 2022 से आगे राज्यों को मुआवजे के विस्तार और कैसीनो, ऑनलाइन गेमिंग और घुड़दौड़ पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा बुधवार को होगी।
इन चीजों से हटेगी छूट
मंगलवार को हुई बैठक में, परिषद ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई की अध्यक्षता में राज्य के वित्त मंत्रियों के समूह की अंतरिम रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें इंवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में सुधार और कुछ वस्तुओं पर टैक्स छूट को हटाने सहित, दरों को युक्तिसंगत बनाना शामिल है। मंत्री समूह ने कई सेवाओं पर जीएसटी छूट को वापस लेने का सुझाव दिया था, जिसमें प्रति दिन 1,000 रुपये से कम के होटल आवास शामिल हैं। इसकी जगह 12 प्रतिशत टैक्स लगाना था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications