नई दिल्ली, जनवरी 11। वोडाफोन आइडिया (वीआई) के शेयर मंगलवार सुबह 11 फीसदी से अधिक टूट गए। मगर आखिर में करीब 21 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए। असल में कंपनी ने घोषणा की कि वह स्पेक्ट्रम और एजीआर (एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू) बकाया के लिए सरकार को 35.8 फीसदी की पेशकश करेगी। कंपनी ने आज कहा कि वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने स्पेक्ट्रम नीलामी किस्तों और एजीआर बकाया राशि से संबंधित ब्याज की पूरी राशि को इक्विटी में बदलने की मंजूरी दे दी है। इस कंवर्जन से सरकार के पास कंपनी की लगभग 35.8 फीसदी हिस्सेदारी होगी। वहीं प्रमोटर शेयरधारकों में से लगभग 28.5 फीसदी वोडाफोन समूह और लगभग 17.8 फीसदी आदित्य बिड़ला समूह के पास होगी।

सरकार बनेगी सबसे बड़ी हिस्सेदार
करीब 36 फीसदी हिस्सेदारी के साथ केंद्र सरकार वीआई की सबसे बड़ी हिस्सेदार बन जाएगी। अक्टूबर 2021 में राहत पैकेज के तहत दूरसंचार विभाग ने वैधानिक बकाया राशि को चुकाने के लिए कई विकल्प रखे थे, जिसके बाद वोडाफोन आइडिया ने स्पेक्ट्रम नीलामी की किश्तों और एजीआर बकाया के भुगतान को 4 साल तक टालने का विकल्प चुना। वीआई के शेयर भारत सरकार की ओर से यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एसयूयूटीआई) के वैधानिक अंडरटेकिंग के माध्यम से या किसी ट्रस्टी-प्रकार या अन्य उपयुक्त व्यवस्था के माध्यम से लिए और रखे जा सकते हैं।
चुकाना था ब्याज
हालाँकि, दूरसंचार कंपनियों को इस मोहलत वाली अवधि के दौरान इन बकाए पर ब्याज का भुगतान करना आवश्यक था। दूरसंचार विभाग ने आगे कंपनियों को यह तय करने के लिए 90-दिन का समय दिया था कि क्या वे अधिस्थगन अवधि से संबंधित ब्याज राशि को इक्विटी में बदलने का विकल्प चुनना चाहती हैं। भारती एयरटेल ने पिछले साल एजीआर और स्पेक्ट्रम बकाया पर चार साल की मोहलत का विकल्प चुना था। इस महीने की शुरुआत में एयरटेल ने आस्थगित स्पेक्ट्रम और एजीआर बकाया पर ब्याज को इक्विटी में नहीं बदलने का फैसला किया। मगर वीआई ने इसे इक्विटी में बदलने का फैसला किया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
