नई दिल्ली, जून 16। आज कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। इससे पहले कल सोना महंगा हुआ था। मगर आज सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर आई है। आज बुधवार 16 जून को सोने की कीमतों में अच्छी गिरावट देखने को मिली। सोना आज 300 रु से अधिक सस्ता हो गया। इससे 24 कैरेट वाले सोने के रेट एक बार फिर से 48500 रु के नीचे आ गए। चांदी की कीमतों पर नजर डालें तो आज सोने के उलट चांदी महंगी हुई। मगर चांदी का दाम 71500 रु प्रति किलो के नीचे ही है। चेक करें सोने और चांदी के आज के रेट।
बुधवार को सोने की कीमतों में अच्छी गिरावट दर्ज की गयी। आज सुबह 24 कैरेट वाला सोना में 339 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ खुला। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48598 रु से गिर कर 48259 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 188 रु महंगी हुई। चांदी के दाम प्रति किलो 71202 रु से बढ़ कर 71390 रु पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 68 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 48335 रु और 22 कैरेट वाला सोना 311 रु सस्ता होकर 44205 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 255 रु ऊपर नीचे आया और यह प्रति 10 ग्राम 36194 रु तक सस्ता हो गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 198 रु की गिरावट के साथ 28232 रु पर आ गया। ध्यान रहे कि जो सोने और चांदी कीमत ऊपर बताई गई है, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। एक और बात आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। 15 जून से गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम लागू हो गया है। सरकार ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए गोल्ड हॉलमार्किंग के नियम की समयसीमा को 1 जून से बढ़ा कर 15 जून कर दिया था। इसके साथ ही सोने के आभूषण और संबंधित वस्तुओं पर हॉलमार्किंग अनिवार्य हो गई है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार देश भर के ज्वेलर्स को अब केवल 14, 18 और 22 कैरेट के सोने की चीजें बेचने की अनुमति होगी। गोल्ड हॉलमार्किंग मेटल की शुद्धता का प्रमाण होगा। अभी तक सोने की हॉलमार्किंग स्वैच्छिक थी और जरूरी नहीं थी। मगर सरकार के नये कदम से यह जरूरी होगी, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सोने के उपभोक्ताओं को विक्रेताओं द्वारा धोखा न दिया जाए। नए नियमों के अनुसार, अगर 14, 18, या 22 कैरेट सोने से बने आभूषण या कलाकृति को बीआईएस हॉलमार्क के बिना बेचा जाता है, तो जौहरी को वस्तु की कीमत का पांच गुना जुर्माना या एक साल तक की जेल हो सकती है।
16 जून को सोने-चांदी के रेट
बाकी कैरेट सोने के प्राइस देखें
आपके शहर में सोने के रेट क्या हैं
गोल्ड हॉलमार्किंग हो गई अनिवार्य
क्या होती है गोल्ड हॉलमार्किंग
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications