नई दिल्ली, जुलाई 31। आज शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का रेट 250 रु की गिरावट के साथ 47150 रु पर आ गए, जबकि राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत 270 रु गिर कर 51440 रु पर रह गयी है। वहीं चेन्नई में 22 कैरेट सोने का रेट 140 रु कम होकर 45480 रु और 24 कैरेट सोने की कीमत 150 रु गिर कर 49620 रु रह गयी है।
जानिए बाकी महानगरों का रेट
आज मुंबई में सोने की कीमतें स्थिर रहीं। वहां 22 कैरेट सोने का रेट 47380 रु और 24 कैरेट सोने की कीमत 48380 रु रह गयी। इसके अलावा कोलकाता में 22 कैरेट सोने का रेट 150 रु उछल कर 47550 रु और 24 कैरेट सोने का रेट भी इतनी ही तेजी के साथ 50250 रु पर पहुंच गया। बात करें चांदी की तो दिल्ली में चांदी की कीमत 300 रु गिर कर 67900, चेन्नई में 200 रु घट कर 73000 रु, मुंबई में 300 रु घट कर 67900 रु और कोलकाता में भी 300 रु गिर कर 67900 रु रह गया।
सोने के रेट क्यों बदलते हैं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने और चांदी के रेट पेट्रोल और डीजल की तरह रोज बदलते हैं। मगर इसके कारण अलग हैं। जिन कारणों से रोज सोने-चांदी के दाम बदलते हैं उनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध शामिल हैं।
देखें अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
फिजिकल गोल्ड फायदे का सौदा है या नहीं
फिजिकल गोल्ड में निवेश करने से आपको भविष्य के लिए पैसे बचाने में मदद मिल सकती है। साथ ही आप लंबे समय में बढ़िया रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इनमें सबसे अच्छा ऑप्शन है बैंकों से सोने के सिक्के खरीदना, जो क्वालिटी की गारंटी के साथ आते हैं। इन पर आपको प्रमाण पत्र भी मिलता है, इसलिए आपको इस कमोडिटी के लिए बाजार दर से थोड़ी अधिक कीमत चुकानी होगी। जब आप बाजार से सोना खरीदते हैं तो यह सुविधा नहीं मिलेगी। इसलिए बैंक से सोना खऱीदें।
मिलेगा गोल्ड लोन
इमरजेंसी के समय गोल्ड से लोन भी प्राप्त किया जा सकता है। यह एक सेफ फाइनेंशियल प्रोडक्ट है। गोल्ड लोन मिलता भी आसानी से है। साथ ही गोल्ड लोन की ब्याज दर भी कम होती है। आपको गोल्ड की वैल्यू के हिसाब से लोन मिल सकता है। मगर निवेश के रूप में सोने के आभूषण खरीदना एक बहुत बड़ी गलती माना जाता है। आभूषण के लिए आपको आमतौर पर जौहरी को मेकिंग और बाकी शुल्क का भुगतान करना होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications