नई दिल्ली, मई 31। वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में देश की विकास दर 1.6 फीसदी वृद्धि दर्ज की गयी, जो दर्शाता है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने से पहले आर्थिक सुधार पटरी पर थे। मगर कोरोना के कारण ही पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी में 7.3 फीसदी की गिरावट आई है। ये गिरावट उन अनुमानों की तुलना में काफी कम है, जिनमें देश की जीडीपी में इससे कहीं गिरावट का अनुमान लगाया गया था। इससे पहले 2019-20 में विकास दर 4 फीसदी रही।

ग्रॉस वैल्यू एडेड में आई गिरावट
ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए), जो कि अर्थव्यवस्था में वास्तविक विकास का आकलन करने का एक ज्यादा सटीक तरीका है, में पूरे वर्ष के दौरान 6.2 फीसदी की गिरावट आई। फरवरी में जारी दूसरे एडवांस अनुमानों के अनुसार, वित्त वर्ष 2019-20 में 4 फीसदी की वृद्धि की तुलना में 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 8 प्रतिशत की गिरावट की संभावना जताई गयी थी।
तीसरी तिमाही में हुई बढ़त
पहली और दूसरी तिमाही में क्रमशः लगभग 24% और 7.5% की तीखी गिरावट के बाद तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद में 0.4% की वृद्धि दर्ज की गयी थी। इकोनॉमिक मोमेंटम ने चौथी तिमाही में गति पकड़ ली, जिसमें कई हाई फ्रीक्वेंसी संकेतक एक बड़ा बदलाव दिखा रहे थे। इस बीच कोरोनावायरस की दूसरी लहर के प्रभाव के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए आर्थिक ग्रोथ के पूर्वानुमानों में कटौती की गई है।
पहले की तुलना में कम होगा प्रभाव
आरबीआई ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि इस बार का प्रभाव पहली लहर जितना हार्ड नहीं होगा। कई राज्यों ने वायरस को फैलने की चेन को तोड़ने के लिए लोकल लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा दिया है। अनुमान है कि दूसरी लहर निजी खपत पर प्रभाव डाल सकती है, जो आर्थिक गतिविधि का एक प्रमुख चालक है। पहली लहर के उलट जब उत्पादन में गिरावट के कारण मंदी देखी गयी थी, विशेषज्ञों का मानना है कि दूसरी लहर खपत को नुकसान पहुंचाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
