नयी दिल्ली। अक्सर पुरानी जगहों से सोना या ऐसी ही कोई कीमत चीज निकलने की खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ समय पहले गुजरात के एक गांव के बाहर सोने के टुकड़े मिलने की खबर भी आई थी। ऐसा ही एक और ताजा मामला सामने आया है। ये घटना तमिलनाडु की है, जहां एक मंदिर के रेनोवेशन के दौरान 'प्राचीन सोना' मिला है। ये प्राचीन सोना असल में गोल्ड से बनी कुछ चीजें हैं। बता दें कि तमिलनाडु एक गांव में एक मंदिर की साफ-सफाई का काम चल रहा था कि अचानक वालों के हाथ ये सोना लग गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
गांव वाले कर रहे विरोध
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों के मुताबिक जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंच गए और सोने को जब्त कर लिया गया। साथ ही इसे सरकारी खजाने में जमा कर दिया गया है। मगर स्थानीय लोगों ने सोने के जब्त करने का विरोध किया। गांव वाले खुद एक शिव मंदिर के नवीकरण का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मंदिर की सीढ़ियों के नीचे गोल्ड से बनी चीजें मिलीं, जिनका वजन आधा किलो से अधिक बताया जा रहा है। ये सीढ़ियां मंदिर के एक गुप्त कमरे की तरफ जाती हैं।
गांव वाले वापस रखना चाहते थे
खजाने के बारे में जानकारी मिलने पर अधिकारी मंदिर पहुंचे। वे इसे सरकार को सौंपने के इच्छुक थे। अधिकारियों के मुताबिक श्रद्धालु और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, क्योंकि वे सोने को नवीकरण के पूरा होने के बाद फिर से उसी स्थान पर रखना चाहते थे, जहां से वो निकला था। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। मगर बातचीत नाकामयाब रही, जिसके बाद अधिकारियों को हालात काबू में रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।
अधिकारी ले गए सोना
विरोध के बीच अधिकारियों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस आई, जिसके बाद अधिकारियों ने खजाने को जब्त किया, उसे एक बॉक्स में बंद करके सील कर दिया और अपने साथ ले गए। ग्रामीणों के अनुसार ये मंदिर चोल युग के जमाने का माना जाता है। एक ग्रामीण के अनुसार मंदिर की सीढ़ियों के नीचे थोड़ा सोना रखना शुभ माना जाता है और यह प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है।
गांव वालों की दलील
गांव वालों की दलील है कि सोना मंदिर से निकला है। ऐसे में अधिकारियों का इसे कब्जा करने या अपने पास रखने का कोई अधिकार नहीं है। गांव वालों ने पुलिस वालों और अधिकारियों को सोना ले जाने से रोकने की भी कोशिश की। लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए खजाने का फुल एसेसमेंट नहीं किया जा सका। मगर एक अधिकारी के अनुसार ये सोना लग रहा है।
करीब 565 ग्राम है वजन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोने का वजन "सूचना के अनुसार 565 ग्राम" था और सरकारी राजस्व अधिकारी इस बात पर फैसला लेंगे कि इसे मंदिर को वापस करना है या नहीं। फिलहाल इसे सरकारी ट्रेजरी में जमा करा दिया गया है। प्राप्त सोना लोगों का एक विविध संग्रह की शक्ल में है। इसमें एक वेस्ट चेन जैसा ऑब्जेक्ट शामिल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications