नई दिल्ली, नवंबर 1। राजस्थान पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व अध्यक्ष प्रतीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जैसलमेर के एक होटल में कथित लोन घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। चौधरी को उनके दिल्ली आवास से गिरफ्तार किया गया है। ये मामला गोदावन ग्रुप के स्वामित्व वाली संपत्तियों से संबंधित है, जिसमें इसकी 200 करोड़ रुपये की संपत्ति 25 करोड़ रुपये में बेची गई थी। पुलिस का कहना है कि गोदावन ग्रुप ने होटल बनाने के लिए 2008 में एसबीआई से 24 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।

चौधरी थे एसबीआई चेयरमैन
गोदावन की संपत्ति कथित तौर पर 2016 में एल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसी) को बेची गई थी, जब चौधरी एसबीआई के चेयरमैन थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में इस संपत्ति का बाजार मूल्य 160 करोड़ रुपये आंका गया था। गोदावन ग्रुप ने कम मूल्यांकन के लिए संपत्तियां बेचे जाने के बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
चौधरी बने एल्केमिस्ट एआरसी के निदेशक
चौधरी एसबीआई से रिटायरमेंट के बाद निदेशक के रूप में एल्केमिस्ट एआरसी में शामिल हुए थे। जैसा कि हमने बताया कि पुलिस का कहना है कि गोदावन ग्रुप ने 2008 में एक होटल बनाने के लिए एसबीआई से 24 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इस समय ग्रुप का दूसरा होटल काम कर रहा था। जल्द ही जब ग्रुप लोन चुकाने में असमर्थ था, होटल को एनपीए करार दिया गया और बैंक ने दोनों होटलों को जब्त कर लिया। तब चौधरी एसबीआई के चेयरमैन थे। इसके बाद दोनों होटलों को एल्केमिस्ट एआरसी कंपनी को 25 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अल्केमिस्ट का आलोक धीर कल भागने में सफल रहा।
जारी किया गया अरेस्ट वारंट
जैसलमेर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चौधरी और सात अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। चौधरी को सोमवार को जैसलमेर लाया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
