नयी दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने कुछ अवधियों की एफडी पर ब्याज दर में कटौती की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एचडीफसी बैंक ने 1 साल और 2 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर में कटौती का फैसला लिया है। आइए जानते हैं अब आपको एचडीएफसी बैंक में एफडी कराने पर कितना ब्याज मिलेगा।
कितनी घटाई ब्याज दरें
बैंक ने 1 और 2 साल की एफडी पर ब्याज दर कम की है। मगर बाकी अवधियों के लिए एफडी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बैंक ने 1 साल के लिए 0.20 फीसदी और 2 साल के लिए 0.10 फीसदी ब्याज दर कम की है। इस तरह एक साल में मैच्योर होने वाली सावधि जमा पर अब 4.9 फीसदी और 2 सालों में मैच्योर होने वाली जमा राशि पर आपको 5 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।
किस अवधि पर कितना ब्याज
ताजा कटौती के बाद एचडीएफसी बैंक 7 से 29 दिनों के बीच की जमा पर 2.50 फीसदी और 30 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा राशि पर 3 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहा है। इसके अलावा 91 दिनों से 6 महीने तक पर 3.5 फीसदी और 6 महीने 1 दिन से एक वर्ष तक पर आपको 4.4 फीसदी ब्याज मिलेगा। 2 से 3 साल पर 5.15 फीसदी, 3 से 5 साल पर 5.30 फीसदी और 5 से 10 साल पर आपको 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
लंबी अवधि की ब्याज दरों को नहीं बदला
बैंक ने दो से 10 साल में मैच्योर होने वाली लंबी अवधि की जमा पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। मालूम हो कि एचडीएफसी बैंक ने इससे पहले 25 अगस्त को ब्याज दरों में बदलाव किया था। जहां तक सीनियर सिटिजेन के लिए ब्याज दरों को सवाल है तो एचडीएफसी बैंक उन्हें 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर करना जारी रखेगा। आइए जानते हैं वरिष्ठ नागरिकों को यहां एफडी पर कितना ब्याज मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 14 दिन पर 3 फीसदी, 15 से 29 दिन पर 3 फीसदी, 30 से 45 दिन पर 3.5 फीसदी, 46 से 60 दिन पर 3.5 फीसदी, 61 से 90 दिन पर 3.5 फीसदी, 91 दिन से 6 महीने तक पर 4 फीसदी, 6 महीने 1 दिन से - 9 महीने तक पर 4.9 फीसदी, 9 महीने 1 दिन से 1 साल तक पर 4.9 फीसदी, 1 साल पर 5.4 फीसदी, 1 साल 1 दिन से 2 साल तक पर 5.5 फीसदी, 2 साल 1 दिन से 3 साल तक पर 5.65 फीसदी, 3 साल 1 दिन से 5 साल तक पर 5.80 फीसदी और 5 साल 1 दिन से 10 साल तक पर 6.25 फीसदी मिलेगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications