नई दिल्ली, अगस्त 19। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि सरकारी बैंकों का बड़े पैमाने पर निजिकरण करना ठीक नहीं है। हड़बड़ी में बैंको का निजिकरण करने से फायदे से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिजर्व बैंक ने एक बुलेटिन जारी कर देश के वित्तीय सिस्टम को दुरस्त रखने में सरकारी बैंकों के प्रायासो को खूब सराहा है। बुलेटिन में आरबीआई ने कहा है कि बड़े पैमाने पर निजीकरण करना ठीक नहीं है। आरबीआई ने कहा कि सरकारी बैंकों का लक्ष्य अधिकतम मुनाफा कमाना भर नहीं होता है। सरकारी बैंक देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने में सबसे आगे हैं।
कोविड के दौरान सरकारी बैंको ने किया मजबूती से काम
रिजर्व बैंक ने अपने बुलेटिन में बताया है कि कोविड महामारी के हालात के दौरान सरकारी बैंकों ने काफी मज़बूती से काम किया। सरकार ने हाल के दिनों कई सरकारी बैंको का मर्जर किया है इससे बैंकिंग सेक्टर बड़े पैमाने पर कंसॉलिडेशन भी हुआ है। आरबीआई का कहना है कि हाल के कुछ सालों में देश के सरकारी बैंकों पर बाजार का भरोसा काफी हद तक बढ़ा है। इसलिए सरकारी बैंकों का एकसाथ बड़े पैमाने पर निजीकरण करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।
सरकारी बैंक केवल मुनाफा कमाने के लिए काम नहीं करते हैं।
आरबीआई ने जारी किए गए बुलेटिन में लिखा है कि सरकारी बैंकों का मकसद केवव अधिकतम मुनाफा कमाने का नहीं होता है। पब्लिक सेक्टर बैंकों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने के लक्ष्य को अपने कामकाज का हिस्सा बनाया है। आरबीआई ने कहा है कि निजि क्षेत्र के बैंक ऐसा कर नहीं पा रहे हैं। सरकार को सोच समझ के कदम बढ़ाना चाहिए।
बैंको का नहीं करना चाहिए अंधाधूंध प्राइवेटाइजेशन
रिजर्व बैंक ने जिस बुलेटिन को जारी किया है उसका नाम है, "प्राइवेटाइजेशन ऑफ पब्लिक सेक्टर बैंक्स : एन अल्टरनेटिव पर्सपेक्टिव" इस लेख में सरकार को बैंको का प्राइवेटाइजेशन न करने की सलाह दी गई है। यह बुलेटिन तब जारी हुई है जब सरकार पब्लिक सेक्टर बैंकों के निजीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने के संकेत दे रही है। वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि केंद्र सरकार आईडिबीआई बैंक के अलावा दो और सरकारी बैंकों और एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी का निजीकरण करना का फैसला लेगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications