नई दिल्ली, नवंबर 28। जियो ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्लान महंगे करने का ऐलान कर दिया है। जियो से पहले एयरटेल और वीआई भी अपने प्रीपेड प्लान महंगे कर चुकी हैं। रविवार को जियो ने नए अनलिमिटेड प्लान्स का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी ने मौजूदा डेटा रेट बढ़ा दिए हैं। इसके नये बढ़े हुए रेट वाले प्लान इस साल 1 दिसंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।
क्यों बढ़ाए दाम
जियो के अनुसार एक स्थायी टेलीकॉम इंडस्ट्री को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप जियो ने आज अपनी नए अनलिमिटेड प्लान्स की घोषणा की है। ये प्लान्स इंडस्ट्री में बेस्ट वैल्यू प्रोवाइड करेंगी।
चेक करें नयी रेट लिस्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 75 रुपये की कीमत वाले जियो के प्रीपेड प्लान की कीमत अब पहले वाले बेनेफिट के साथ ही 91 रुपये होगी। वहीं, पहले 129 रुपये का प्लान अब 155 रुपये में मिलेगा। 149 रुपये की कीमत वाले जियो के प्रीपेड प्लान की कीमत अब पहले वाले बेनेफिट के साथ ही 179 रुपये होगी। वहीं, पहले 199 रुपये का प्लान अब 239 रुपये में मिलेगा।
जानें बाकी प्लान
जियो के 249 रु वाला प्लान अब 299 रु, 399 रु वाला प्लान अब 479 रु, 444 रु वाला प्लान अब 533 रु, 329 रु वाला प्लान अब 395 रु, 555 रु वाला प्लान अब 666 रु, 599 रु वाला प्लान अब 719 रु, 1299 रु वाला प्लान अब 1559 रु और 2399 रु वाला प्लान अब 2879 रु में मिलेगा।
डेटा एड ऑन प्लान
जियो ने अपने प्लान्स के रेट में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। डेटा एड ऑन प्लान्स में 51 रु वाला प्लान अब 61 रु, 101 रु वाला प्लान 121 रु और 251 रु वाला प्लान 301 रु में मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
