नई दिल्ली, जून 14। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। दरअसल सरकार अगले करीब डेढ़ साल में लाखों की संख्या में भर्तियां निकालने जा रही है। सरकार ने मंगलवार को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में अगले 18 महीनों में "मिशन मोड" पर 10 लाख लोगों की भर्ती करने का ऐलान किया है। 18 महीने की अवधि एक ऐसी समय सीमा, जो नरेंद्र मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने से 4-5 महीने पहले समाप्त होगी।
भर्तियों की लिस्ट तैयार
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में ह्यूमन रिसॉर्स की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार अगले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती करे। कुछ समय पहले आई एक रिपोर्ट में रिक्तियों को जल्दी भरने और कुछ ही महीनों के भीतर इस प्रोसेस को शुरू करने पर पीएम के फोकस के बारे में बताया गया था। इसके बाद हर विभाग और मंत्रालय ने स्वीकृत पदों के खिलाफ रिक्तियों की सूची तैयार की थी।
पीएम ने ली थी बैठक
अप्रैल में केंद्र सरकार के सभी सचिवों के साथ 4 घंटे लंबी मैराथन बैठक में पीएम ने भर्ती अभियान के बारे में बात की थी। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में, और आगामी आम चुनावों में "रिक्तियों" और बेरोजगारी को एक बड़ा मुद्दा बनाने के विपक्ष के प्लान के मद्देनजर पीएम मोदी के इस निर्देश को महत्व मिलता है।
रेलवे में मौके बहुत अधिक
माना जा रहा है कि इन भर्तियों का एक अच्छा हिस्सा रेलवे में है। पिछले साल जुलाई में राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में, कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि 1 मार्च, 2020 तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग 8.72 लाख पद खाली थे। केंद्र सरकार के सभी विभागों की स्वीकृत संख्या 40.05 लाख था जिसमें से 31.32 कर्मचारी तब पद पर थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications