सरकार की केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (सीपीएसई) के ईटीएफ की सातवीं किस्त से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। यह इस महीने यानि जनवरी के आखिर में लॉन्च होगा।
नई दिल्ली: सरकार की केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (सीपीएसई) के ईटीएफ की सातवीं किस्त से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। यह इस महीने यानि जनवरी के आखिर में लॉन्च होगा। इस बात की जानकारी बाजार के सूत्रों के जरिए मिली है। निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला तो इसमें अतिरिक्त रकम जुटाने का भी विकल्प खुला होगा। मार्केट सूत्रों के अनुसार यह इस महीने की आखिर में 30 जनवरी को निवेश के लिए खुल रहा है। 30 जनवरी को यह एंकर इन्वेस्टर्स के लिए और 31 जनवरी को इंस्टीट्यूशनल और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए खुलेगा।

सीपीएसई एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में 11 बड़ी सरकारी कंपनियों में निवेश का मौका होगा। इनमें ओएनजीसी , एनटीपीसी, कोल इंडिया, आईओसी , रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आयल इंडिया, एनबीसीसी इंडिया, एनएलसी इंडिया, और एसजेवीएन शामिल हैं।
बता दें कि सरकार का सीपीएसई ईटीएफ के जरिए 1.05 लाख करोड़ के विनिवेश का लक्ष्य है। इस ईटीएफ का प्रबंधन निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट देख रही है। पिछले दो चरणों में मिली अच्छी प्रतिक्रिया के कारण सरकार इसके सातवें चरण को लॉन्च करने की योजना बना रही है। सरकार सीपीएसई ईटीएफ के 6 चरणों से 49500 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। पिछले छह चरणों को ब्यौरेवार देंखें, तो सरकार ने पहले चरण से 3000 करोड़, दूसरे चरण से 6000 करोड, तीसरे चरण से 2500 करोड़, चौथे चरण से 17,000 करोड़, पांचवें चरण से 10,000 करोड़ और छठे चरण से 11500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
सीपीएसई ईटीएफ में शामिल कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी को देखें, तो एनटीपीसी में सरकार की हिस्सेदारी 56 फीसद, आईओसी में 52.18 फीसद, पीएफसी में 59.05 फीसद, ऑयल इंडिया में 61.61 फीसद, एनबीसीसी में 68.18 फीसद, कोल इंडिया में 70.96 फीसद, एसजेवीएन में 88.78 फीसद, ओएनजीसी में 64.25 फीसद, भेल में 58.83 फीसद और एनएलसी इंडिया में 81.91 फीसद है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications