नई दिल्ली, अगस्त 24। यदि आप केंद्रीय कर्मचारी है तो आपके लिये एक बड़ी खबर है। अगर आप भी भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे है तो फिर आने वाले महीने आपकी सैलरी में 15 हजार रूपये की बढ़ोतरी होने वाली है। 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का केंद्र सरकार ने फैसला किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बेहतर इजाफा होगा।
38 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा अगले महीने से
सातवें वेतन आयोग के वर्तमान स्केल के अनुसार कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ते और डीआर का भुगतान किया जा रहा है। कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा सितंबर में औपचारिक ऐलान के बाद हो जाएगा। मतलब आने वाले महीने से केंद्रीय कर्मचारियो को 38 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।
3 महीने का महंगाई भत्ते का भुगतान होगा
केंद्र सरकार के सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34 प्रतिशत की दर से डीए और डीआर का भुगतान किया जा रहा है। लेकिन सितंबर के बाद ये 38 फीसदी हो जाएगा। सितंबर में सैलरी के साथ 3 महीने के महंगाई भत्ते का भी भुगतान होने लग जाएगा। इसके साथ इसमें जुलाई और अगस्त महीने के डीए एरियर भी जोड़ा जाएगा। केंद्रीय कर्मचारी की उनकी बेसिक पे और ग्रेड के हिसाब से सैलरी में होने वाले इजाफे का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सैलरी में इजाफा कितना होगा
सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, अगर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 31550 रु है और डीए में 38 फीसदी का इजाफा होता है तो कुछ ऐसे सैलरी बढ़ेगी सैलरी का कैलकुलेशन बेसिक सैलरी- 31550 रु, महंगाई भत्ता 38 फीसदी - 11989 रु, मौजूदा डीए - 34 फीसदी - 10727 रु, यदि डीए 4 फीसदी बढ़ेगा आरके मंथली सैलरी में इजाफा - 1262 रु होगा। सालाना सैलरी में होने वाला इजाफा - 15144 रु होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
