आज सोना और चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट रही। चांदी भी बात करें तो तेजी का सिलसिला जारी है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: आज सोना और चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट रही। चांदी भी बात करें तो तेजी का सिलसिला जारी है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी के भाव में गिरावट है। सोने का भाव 47000 रुपए के आंकड़े के करीब आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 69000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। लेकिन 18 कैरेट सोने का भाव 35000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

95 रु की गिरावट के साथ 46644 रुपये पर बंद हुआ सोना
शुक्रवार को 16 फरवरी को सोना 47407 पर बंद हुआ था। आज 17 फरवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में मंगलवार के मुकाबले 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 668 रुपये सस्ता होकर 46739 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 95 रु की गिरावट के साथ 46644 रुपये पर बंद हुआ।
419 रु की गिरावट के साथ 68428 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 16 फरवरी को चांदी 69804 पर बंद हुई थी। वहीं आज 17 फरवरी को जबकि चांदी के भाव में 957 रुपये की गिरावट के साथ 68847 रुपये पर खुली। जबकि शाम को 419 रु की गिरावट के साथ 68428 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46739 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 46552 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42813 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35054 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 68847 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
ऑल टाइम हाई रेट से 9461 रुपए सस्ता सोना
अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 9461 रुपए तक गिर चुका है। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने के आज के बंद भाव 46739 रु प्रति 10 ग्राम से तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम रेट से 9461 रुपए तक गिर चुका है।
वायदा भाव में सस्ता हुआ सोना
वायदा कारोबार में बुधवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:49 बजे अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का भाव 169 रुपये यानी 0.36 फीसद की गिरावट के साथ 46,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का दाम 46,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, जून 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 149 रुपये यानी 0.32 फीसद की टूट के साथ 46,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। वहीं, मंगलवार को जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 47,061 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications