अनलॉक भारत में काफी दिन बाद सर्राफा बाजार खुले तो रौनक नजर आने लगी। 1 जून की शुरुआत से ही अनलॉक का पहला चरण शुरू हो चुका है।
नई दिल्ली: अनलॉक भारत में काफी दिन बाद सर्राफा बाजार खुले तो रौनक नजर आने लगी। 1 जून की शुरुआत से ही अनलॉक का पहला चरण शुरू हो चुका है। इसके चलते बाजार में भी असर नज़र आने लगा है। सोने और चांदी के दामों में आज लगातार तीसरे दिन भी गिरावट आई है। विदेशों में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 0.42% की गिरावट के साथ 46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 71 रुपए की गिरावट के साथ 49,009 रुपए प्रति किग्रा रह गई। सोने के सिक्के खरीदने से पहले इन 6 बातों का रखें ध्यान ये भी पढ़ें

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने में गिरावट जारी
एमसीएक्स में सोना के जून महीने में डिलीवरी वाले कॉन्टैक्ट की कीमत 196 रुपए अथवा 0.42% की गिरावट के साथ 46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 28 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना अगस्त माह में डिलीवरी वाले कॉन्टैक्ट की कीमत 60 रुपए अथवा 0.13% की गिरावट के साथ 46,498 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 15,044 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 0.31% की गिरावट के साथ 1,728.60 डॉलर प्रति औंस रह गया।
चांदी वाायदा कीमतों में भी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 71 रुपए यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,009 रुपए प्रति किग्रा रह गई। इसमें 12,128 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार, चांदी के सितंबर माह में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 62 रुपए यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,797 रुपए प्रति किग्रा रह गई। इसमें 944 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट ने कहा कि विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण मुख्यत: घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों पर दबाव रहा। इस बीच न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 0.30% की गिरावट के साथ 18.20 डॉलर प्रति औंस रह गई।
सोना खरीदने से पहले पता करें दाम
सोना खरीदने जाने से पहले आपको सोने का दाम किसी प्रमाणिक वेबसाइट से जगह से पता कर लेना चाहिए। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, यहां पर भी आप देख सकते हैं सोने का दाम https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/
सोने का मेकिंग चार्ज भारत में निर्धारित नहीं है यह ज्वेलर, ज्वेलरी के हिसाब से तय करता है इसमें आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। गोल्ड की कीमत ज्वेलरी और उसमें लगे स्टोन के आधार पर भी तय होती है। तो यह ध्यान रखिए कि ज्वेलरी स्टोन वाली ज्वेलरी की कीमत भी उतनी ही लगा है जितनी बिना स्टोन वाली है। बिना स्टोन के लिए पहले ज्वेलरी का वजन करवा लें क्योंकि अलग-अलग स्टोन की कीमत अलग-अलग होती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications